{"_id":"587cd9e84f1c1b3403efedef","slug":"70-per-cent-weightage-to-sc-and-st-also-on-the-lines-of-iit-nit-minimum-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT की तर्ज पर NIT में भी दाखिले के लिए लाने होंगे 75% मॉर्क्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IIT की तर्ज पर NIT में भी दाखिले के लिए लाने होंगे 75% मॉर्क्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की तर्ज पर एनआईटी में भी अब दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में 75 पर्सेंट मॉर्क्स होने अनिवार्य होंगे, जोकि इसी सत्र से लागू होगा। एनआईटी में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा का 40 पर्सेंट वेटेज खत्म हो रहा है। खास बात यह है कि एनआईटी के लिए भी आईआईटी की तर्ज पर ही मिनिमम क्वालिफिकेशन कर दी गयी है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, देशभर के 31 एनआईटी के दाखिला नियमों में बदलाव नए सत्र से लागू हो रहा है। अभी तक आईआईटी की तर्ज पर एनआईटी में भी जेईई एग्जाम से ही दाखिला होता था लेकिन 12वीं कक्षा के पर्सेंट वेटेज में अंतर था। हालांकि अधिकतर एनआईटी प्रबंधन भी आईआईटी की तर्ज पर पर्सेंट वेटेज चाहते थे।
विज्ञापन
इसी के तहत एनआईटी में दाखिला नियमों में बदलाव किया गया है। एनआईटी में दाखिला लेने वाले छात्रों के जेईई रैंक के अलावा अब 12वीं कक्षा का पर्सेट वेटेज 40 की बजाय 75 फीसदी होना जरूरी होगा। आईआईटी की तरह ही एनआईटी में भी अब जनरल कैटिगरी के छात्रों को 75 पर्सेंट मॉर्क्स पाने जरूरी होंगे। जबकि एससी व एसटी कैटिगरी के लिए 70 पर्सेंट मॉर्क्स की जरूरत होगी।
विज्ञापन
बता दें कि एनआईटी में दाखिला लेने वाले करीब 95 फीसदी छात्रों के 12वीं कक्षा में 75 पर्सेंट से ज्यादा मार्क्स होते हैं। इसलिए दाखिला नियमों में बदलाव होने से छात्रों को अधिक नुकसान नहीं होगा।