{"_id":"5f301d3c8ebc3e3ce27353b9","slug":"7-lakh-covid-19-test-conducted-in-a-day-says-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड सात लाख जांच: स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड सात लाख जांच: स्वास्थ्य मंत्रालय
Sun, 09 Aug 2020 09:28 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 2,41,06,535 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि देश में स्वस्थ हुए कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 14,80,884 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 53,879 कोरोना वायरस रोगियों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। एक दिन में यह सही होने वाले रोगियों की सर्वाधिक संख्या है। रोगियों के सही होने की दर अब बढ़कर 68.78 प्रतिशत हो गयी है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर कम होकर 2.01 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा, शनिवार को रिकॉर्ड 7,19,364 नमूनों की जांच की गयी जो एक दिन में सर्वाधिक है। भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए प्रति मिनट करीब 500 नमूनों की जांच की जा रही है और प्रतिदिन जांच क्षमता बढ़ गई है।