फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 important things about benami property

बेनामी संपत्ति के बारे में जानें 7 अहम बातें

Mon, 26 Dec 2016 01:42 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 26 Dec 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
7 important things about benami property
सांकेतिक चित्र - फोटो : reuters
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बेनामी प्रॉपर्टी पर रोकथाम लगाने के मुद्दे पर ज्यादा सख्त कानून लाने की बात की। इस सिलसिले में बेनामी संपत्ति निरोधक कानून, 1988 में इस साल बदलाव भी किया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि दरअसल ये बेनामी संपत्ति क्या होती है और आम लोग इसे कैसे समझें।
विज्ञापन


=> जब संपत्ति खरीदने वाला अपने पैसे से किसी और के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदता है तो यह बेनामी प्रॉपर्टी कहलाती है।

=> लेकिन शर्त ये है कि खरीद में लगा पैसा आमदनी के ज्ञात स्रोतों से बाहर का होना चाहिए। भुगतान चाहे सीधे तौर पर भी किया जाए या फिर घुमा फिराकर।
विज्ञापन


=> अगर खरीदार ने इसे परिवार के किसी व्यक्ति या किसी करीबी के नाम पर भी खरीदा हो तब भी ये बेनामी प्रॉपर्टी ही कही जाएगी।

दोषी पाए गए व्यक्ति को सात साल कैद की सजा हो सकती है

7 important things about benami property
=> सीधे शब्दों में कहें तो बेनामी संपत्ति खरीदने वाला व्यक्ति कानूनन मिलकियत अपने नाम नहीं रखता लेकिन प्रॉपर्टी पर कब्जा रखता है।

=> 1988 के कानून में किया गया संशोधन इस साल 1 नवंबर से लागू हो गया है। इसके तहत केंद्र सरकार के पास ऐसी प्रॉपर्टी को जब्त करने का अधिकार है।

=> बेनामी संपत्ति की लेनदेन के लिए दोषी पाए गए व्यक्ति को सात साल तक के कैद की सजा हो सकती है और प्रॉपर्टी की बाजार कीमत के एक चौथाई के बराबर जुर्माना लगाया सकता है।

=> काले धन पर जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित की गई कमिटी ने 3 लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाए जाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed