फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65th National Film Awards for 2017 announced, Riddhi Sen best actor

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, रिद्धि सेन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Fri, 13 Apr 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
65th National Film Awards for 2017 announced, Riddhi Sen best actor
National Film Award

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की फीचर, गैर-फीचर, लेखन श्रेणियों के निर्णायक मंडलों के अध्यक्षों और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समिति के सदस्यों ने 13 अप्रैल को विभिन्न श्रेणियों में वर्ष 2017 के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। फीचर फिल्मों के पैनल की अध्यक्षता हिन्दी और अंतर्राष्ट्रीय सिने जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए पहचाने जाने वाले जाने-माने फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने की।

विज्ञापन


गैर-फीचर फिल्म पैनल की अध्यक्षता नकुल कामते और सर्वश्रेष्ठ सिनेमा लेखन पैनल की अध्यक्षता अनंत विजय ने की। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 3 मई, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा प्रदान किए जाएंगे। जाने-माने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया रहा है। विभिन्न श्रेणियों में इस साल का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वालों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार असमिया फिल्म ‘रॉक स्टार्स’ को मिला है। 

विज्ञापन

पुरस्कृत फिल्में और कलाकार

65th National Film Awards for 2017 announced, Riddhi Sen best actor

अभिनेता स्वर्गीय विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

असमी भाषा की फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार्स’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और बाहुबली को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार

हिन्दी फिल्म 'मॉम' के लिए जानी-मानी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

फिल्म 'नगरकीर्तन' के लिए रिद्धि सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

पम्पली द्वारा निर्देशित जसारी भाषा की फिल्म सिंजर को किसी निर्देशक द्वारा पहली बार निर्देशित की गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार

मलयालम फिल्म भयनकम के लिए जयराज को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार

‘बाहुबली 2’ को सम्मान

65th National Film Awards for 2017 announced, Riddhi Sen best actor
बेहतरीन लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार ‘बाहुबली 2’ को दिया गया है। पम्पली द्वारा निर्देशित जसारी भाषा की फिल्म ‘सिंजर’ को किसी निर्देशक द्वारा पहली बार निर्देशित की गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से नवाजा गया है। 

राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए मराठी फिल्म ‘धप्पा’ को नर्गिस दत्त पुरस्कार दिया गया है। फीचर फिल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार फिल्म ‘भयंकम’ के लिए जयराज को दिया गया है, जबकि गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में बेहतरीन निर्देशन का पुरस्कार नागराज मंजूले ने जीता है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म नगरकिर्तन के लिए रिद्धि सेन को दिया गया है, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म मॉम के लिए दिवंगत अभिनेती श्रीदेवी को दिया गया है।
विज्ञापन

मलयालम फिल्म का चला जादू

65th National Film Awards for 2017 announced, Riddhi Sen best actor
बीसी अभिलाश निर्देशित मलयालम फिल्म ‘आलोरूक्कम’ ने सामाजिक विषयों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में पिया शा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉटर बेबी’ को किसी निर्देशक द्वारा पहली बार निर्देशित सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। 

फीचर फिल्मों की श्रेणी में संविधान की 8वीं सूची में दर्ज भाषाओं से अलग दूसरी भाषाओं की फिल्मों को भी पुरस्कार दिए गए। इस श्रेणी में सिंजर को जसरी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ‘पद्दाई’ को तुलुव भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ‘वॉकिंग विथ द विंड’ को लद्दाकी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया है। 
 

लेखन के लिए सम्मानित हुए गिरिधर झा

सर्वश्रेष्ठ सिनेमा आलोचक का पुरस्कार श्री ‘गिरिधर झा’ को हिन्दी सिनेमा पर मूल लेखन के लिए प्रदान किया गया है। स्पेशल मेंशन अवॉर्ड सुनील मिश्रा को सिनेमा पर उनके लेखों के लिए दिया गया है। बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का पुरस्कार बॉबी वाहेंगबाम द्वारा लिखी गई फिल्म ‘मतमागी मणिपुर’ को मिला है। मणिपुरी भाषा में बनी यह पहली फीचर फिल्म है।

फीचर फिल्म की श्रेणी में स्पेशल ज्यूरी का पुरस्कार कौशिक गांगुली द्वारा निर्देशित नगरकिर्तन को दिया गया है। इस फिल्म के निर्माता सनी घोसेरे हैं। गैर-फीचर फिल्म के श्रेणी में स्पेशल फिल्म का पुरस्कार फिल्म डिविजन द्वारा निर्मित और प्रतीक वत्स द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ए वेरी ओल्ड मेन विद इनॉर्मस विंग्स एंड मन्डे’ को दिया गया है। 

बच्चों पर बनी बेहतरीन फिल्म का पुरस्कार अमर भारत देओकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘मोहरक्या‘ को मिला है। फिल्म ‘कातरू वेलीइदई’ के लिए ए आर रहमान को बेहतरीन संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed