फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65 years of friendship I will miss very badly Lal Krishna Advani syas for Atal Bihari Vajpayee

65 साल के करीबी साथ को बेहद मिस करूंगा, वाजपेयी के लिए बोले आडवाणी

Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
65 years of friendship I will miss very badly Lal Krishna Advani syas for Atal Bihari Vajpayee

भाजपा को अहम पहचान दिलाने में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर केंद्रीय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री के निधन का समाचार पाकर बेहद व्यथित हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को देश के सबसे बड़े कद वाले राजनेताओं में से एक करार दिया और कहा कि वाजपेयी 65 साल तक उनके सबसे करीबी दोस्त रहे, जिनकी कमी अब वे अत्यधिक महसूस करेंगे।
विज्ञापन


वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा, आरएसएस में प्रचारकों के तौर पर हमारे दिनों से शुरुआत करते हुए, भारतीय जनसंघ की शुरुआत करना, आपातकाल के काले महीनों के संघर्ष के कारण जनता पार्टी के गठन और बाद में वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के उभार से जुड़े उनके लंबे साथ की यादों को मैं संजोना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि अपने गहरे दुख और निराशा को व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा, अटल जी केंद्र में गैर कांग्रेसी गठबंधन वाली पहली स्थिर सरकार के अगुआ के तौर पर याद किए जाएंगे और मुझे 6 साल तक उनके सहायक के तौर पर काम करने का अवसर मिला। 

मेरे सीनियर के तौर पर वे हमेशा मुझे हर मुमकिन तरीके से प्रेरित करने और राह दिखाने का काम करते थे। उन्होंने कहा, मैं हमेशा अटल जी को बेहद मिस करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed