फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   62 percent people want voter card to link aadhar card

ऑनलाइन सर्वे: 62 फीसदी लोग वोटर कार्ड को चाहते हैं आधार से लिंक करना 

Sun, 14 Apr 2019 02:01 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 14 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
62 percent people want voter card to link aadhar card
आधार कार्ड
लोकसभा चुनाव के दौरान कराए गए एक सर्वे में 62 फीसदी लोगों ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर देना चाहिए। इससे वोटर कार्ड बनवाने में आसानी होगी। ऑनलाइन सर्वे पोर्टल लोकल सर्कल के सर्वे में 29 हजार लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


सर्वे के दौरान लोगों से चार सवाल पूछे गए थे। जब लोगों से पूछा गया कि वोटर आईडी कार्ड को सरल और सुविधाजनक कैसे बनाया जाए तो ज्यादातर ने इसे आधार से लिंक करने की बात कही। पहले सवाल के सर्वे में 7349 लोग शामिल हुए। 18 फीसदी लोगों ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरह हर जिले में वोटर आईडी सेंटर होना चाहिए। 
विज्ञापन


सर्वे में दूसरा सवाल पूछा गया कि वे कैसे वोट करेंगे। 84 फीसदी लोगों ने माना कि वोटर आईडी या मतदाता पर्ची होने पर ही मतदान करने जाएंगे। जबकि 4 फीसदी ने वोट नहीं करने की बात कही और इतने ही प्रतिशत लोगों ने कहा कि मतदान करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। 10 प्रतिशत लोगों का कहना था कि मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वोटर कार्ड नहीं है। इस सर्वे में 7333 लोग शामिल हुए। यानी 10 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में जब पूछा गया कि आयोग की साइट पर जो जानकारी आप चाहते हैं वो मिल जाती है। इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव आयोग की वेबसाइट, ऐप या फोन नंबर से अपेक्षित जानकारी नहीं मिल पाती है। जबकि 35 फीसदी लोग संतुष्ट दिखे। इस सर्वे में 7361 लोग शामिल हुए। वोटर आईडी कार्ड के संबंध में पूछे सवाल में 7360 लोग शामिल हुए। इसमें कुछ लोगों ने कहा कि वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवेदन बीएलओ के पास ही रह गया। 67 फीसदी ने ने वोटर कार्ड होने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed