फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   605 private schools in Delhi facing Risk of Accreditation cancellation

दिल्ली के 605 निजी स्कूलों पर लटकी एनजीटी की तलवार, मान्यता रद्द होने का खतरा

Thu, 16 May 2019 09:42 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 May 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
605 private schools in Delhi facing Risk of Accreditation cancellation
सांकेतिक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में लगभग 605 निजी स्कूलों को सरकार से मिली मान्यता छिन सकती हैं। इसके पीछे कारण यह है कि इन स्कूलों ने अबतक पांच लाख रुपये का पर्यावरण से जुड़ा मुआवजा नहीं जमा कराया है। दिल्ली सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों से वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था करने संबंधी नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को लागू करने में ये स्कूल नाकाम रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनजीटी ने साल 2017 में दिल्ली सरकार समेत सभी निजी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिया था कि वे अपने परिसर में वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था करें। इसके लिए उन्हें दो महीनों का समय दिया गया था। साथ ही कहा गया था कि इसका खर्च उन्हें खुद उठाना होगा। ग्रीन पैनल ने तब कहा था कि जो भी संस्थान इसका पालन नहीं करेगा उसे पर्यावरण के नाम पर पांच लाख रुपये मुआवजा देना होगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब 331 निजी स्कूलों ने एनजीटी के आदेश को लागू करने की दिशा में अबतक कुछ काम तक शुरू नहीं किया है। वहीं 274 निजी स्कूलों में संरक्षण प्लांट अभी काम करने योग्य स्थिति में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 से अबतक स्कूलों को कई बार पैसा भरने को कहा गया, लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने इस आदेश की अवहेलना की। अब अधिकारियों की तरफ से आखिरी नोटिस भेजा गया है और तीन दिनों के भीतर पैसा जमा करने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर स्कूल इसबार चूके तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उनकी मान्यता तक रद्द की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed