फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 people fell ill after eating dinner in rajdhani express, babul supriyo says food quality is bad

सियालदह राजधानी में खराब खाने के कारण 6 यात्री हुए बीमार

Tue, 28 Mar 2017 07:58 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 28 Mar 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
6 people fell ill after eating dinner in rajdhani express, babul supriyo says food quality is bad

नई दिल्ली से सियालदह के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाना खाने से कई यात्री बीमार हो गए हैं। खाने की क्वालिटी को लेकर यात्रियों ने रेलवे के खिलाफ ट्रेन को रोककर के  शिकायत दर्ज करवाई है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी कहा कि राजधानी में खाने का स्तर बहुत खराब हो चुका है, जिसकी शिकायत वो रेल मंत्री सुरेश प्रभु से करेंगे। 

विज्ञापन


6 यात्री हुए बीमार, रेलवे ने कहा करेंगे जांच

राजधानी में खराब खाना परोसे जाने के बाद 6 यात्री बीमार हो गए, जिसके बाद इन लोगों ने रेलवे को अपनी शिकायत दर्ज कराई है।  आसनसोल और सियालदह स्टेशन पर यात्रियों ने विरोध भी दर्ज करवाया। ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री ने कहा कि राजधानी में खाना बहुत ही खराब है। इसके साथ ही खाना भी समय पर नहीं दिया जाता है। सोमवार को डिनर करने के बाद यात्री बीमार पड़ गए थे। जब हम इतना पैसा खर्च करते हैं तो  खाना तो अच्छा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


रेलवे के प्रवक्ता ने कहा है कि उसे यात्रियों से शिकायत मिल गई है और वो इसकी जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हालांकि ट्रेन में 1200 यात्री सफर कर रहे थे और एक ही कोच के केवल 5-6 यात्रियों की तबीयत खराब हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed