फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 Pakistan fighter jets, C-130 aircraft, multiple cruise missiles, UAVs destroyed IAF retaliation Op Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: IAF ने मार गिराए थे पाकिस्तान के छह लड़ाकू विमान, बड़ी संख्या में तबाह हुए चीनी ड्रोन-मिसाइलें

Tue, 03 Jun 2025 08:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 6 लड़ाकू विमान, 2 उच्च मूल्य के विमान, 10 से ज्यादा ड्रोन, एक सी-130 विमान और कई क्रूज मिसाइलें तबाह कीं। 300 किलोमीटर दूर से सुदर्शन मिसाइल ने एक अहम पाकिस्तानी हवाई सिस्टम को निशाना बनाकर गिराया, जो ईसीएम या एईएमएंडसी विमान हो सकता है। 

विज्ञापन
6 Pakistan fighter jets, C-130 aircraft, multiple cruise missiles, UAVs destroyed IAF retaliation Op Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई का विश्लेषण किया गया है। इसमें सामने आया है कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के छह लड़ाकू विमान, दो महंगे हवाई जहाज, 10 से ज्यादा मानवरहित लड़ाकू वाहन (यूसीएवी), एक सी-130 परिवहन विमान और कई क्रूज मिसाइलें भारतीय मिसाइल हमलों में तबाह कर दी गईं।

विज्ञापन


इस ऑपरेशन में शामिल रहे सूत्रों ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' को बताया कि भारतीय वायु सेना के पास मौजूद तकनीकी डाटा के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि ये 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान हवा में ही मार गिराए गए। उन्होंने बताया कि एक उच्च मूल्य की हवाई संपत्ति को सुदर्शन द्वारा करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर एक लंबी दूरी के हमले में नष्ट कर दिया गया।  यह हवाई संपत्ति एक इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेजर्स (ईसीएम) विमान या एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) विमान हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बिना अनुमति के सैन्य अधिकारियों के परिवारों से न मिलें', रक्षा मंत्रालय की मीडिया को एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन चले इस संघर्ष में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर हवा से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों से हमले किए, जिसमें स्वीडिश तकनीक पर आधारित एक और एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान तबाह हुआ। सूत्रों के मुताबिक, इस एयरबेस के हैंगर में और भी फाइटर जेट मौजूद थे, लेकिन पाकिस्तान ने अब तक वहां से मलबा तक नहीं हटाया है। इसलिए फिलहाल जमीन पर खड़े विमानों की क्षति की पुष्टि नहीं की गई है।


उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना के रडार और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को ट्रैक किया और जब मिसाइलें टकराईं तो ये विमान अचानक रडार से गायब हो गए, जिससे साफ है कि वे नष्ट हो गए। इसके अलावा, एक ड्रोन हमले में पाकिस्तान का एक सी-130 परिवहन विमान भी मार गिराया गया, जो पाकिस्तानी पंजाब में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed