{"_id":"6880c84c0ce5590b5f0935dd","slug":"6-gelatin-sticks-detonators-found-in-carry-bag-outside-bmtc-bus-stand-toilet-in-bengaluru-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी साजिश नाकाम: BMTC बस स्टैंड के शौचालय के बाहर कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें मिलीं, डेटोनेटर भी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी साजिश नाकाम: BMTC बस स्टैंड के शौचालय के बाहर कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें मिलीं, डेटोनेटर भी बरामद
Wed, 23 Jul 2025 05:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:02 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि जैसे ही पुलिस को एक लावारिस बैग की सूचना मिली, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर भेजा गया। पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए जब्त करने से पहले परिसर की गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में उपद्रवियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यहां बीएमटीसी बस स्टैंड के शौचालय के बाहर कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को कलासीपाल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के एक शौचालय के बाहर एक कैरी बैग में विस्फोटक मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने कहा, 'कलासीपाल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के शौचालय के बाहर एक कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें और कुछ डेटोनेटर (दोनों अलग-अलग) मिले। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सहायक यातायात अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने मीडिया को बताया, 'कलसीपल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के शौचालय के बाहर एक कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें और कुछ डेटोनेटर मिले।' सहायक यातायात अधीक्षक की शिकायत पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 61 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्राथमिकी में क्या-क्या?
प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुबह 8 बजे से कलसीपल्या बस स्टैंड पर ड्यूटी पर था और तब तक उसने कुछ भी असामान्य नहीं देखा। बाद में दोपहर लगभग 1:15 बजे सुरक्षाकर्मी प्रभावती और राजू बस स्टैंड के शौचालय के पास छोड़ा गया एक लावारिस बैग शिकायतकर्ता के कार्यालय में लाए। उन्होंने बताया कि किसी ने उसे वहां छोड़ दिया था। शिकायतकर्ता, बीएमटीसी कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को संदेह हुआ कि बैग में विस्फोटक हो सकते हैं और उन्होंने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।
प्राथमिकी में कहा गया कि अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस बैग की गहन जांच की और उसमें विस्फोटक होने की पुष्टि हुई। चूंकि कलासीपल्या बस स्टैंड एक अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला सार्वजनिक स्थान है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्धों ने सार्वजनिक जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विस्फोटक सामग्री रखी थी।
सार्वजनिक शौचालय के प्रभारी ने क्या बताया?
बीएमटीसी बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय के प्रभारी के अनुसार, किसी ने बस स्टैंड के बाहर एक प्लास्टिक बैग रख दिया था। लावारिस बैग देखकर उन्होंने बीएमटीसी मैकेनिक से संपर्क किया, जो मौके पर पहुंच गए। बैग खोलकर विस्फोटक जैसी दिखने वाली चीज की पहचान करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रही
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी बैग छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की खंगाल रहे हैं। पिछले साल यहां रामेश्वरम कैफे में हुए एक विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।