फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5G services auction process will start soon, network development in the final stage

5G Network: जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं नीलामी प्रक्रिया, अंतिम चरण में नेटवर्क का विकास 

Wed, 09 Feb 2022 08:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Feb 2022 08:11 AM IST
सार

इंडिया टेलीकॉम 2022 बिजनेस में दूरसंचार मंत्री ने कहा कि स्वदेशी रूप से 4 जी कोर नेटवर्क रेडियो नेटवर्क विकास किया है। 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
5G services auction process will start soon, network development in the final stage
अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार 5 जी नेटवर्क का विकास करने की तैयारियों जुटी हुई है। देश में इसके जल्द शुरू होने को उम्मीद है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को कहा 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी इस साल अगस्त तक होनी की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इंडिया टेलीकॉम 2022 बिजनेस में उन्होंने कि स्वदेशी रूप से 4 जी कोर नेटवर्क रेडियो नेटवर्क विकास किया है। 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में है। अब हम 6 जी मानक के विकास में भाग ले रहे हैं। ट्राई इस नई तकनीक को शुरू करने के बारे में दूरसंचार उद्योग से बात कर रहा है। वह अगले महीने अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। 
विज्ञापन


ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे सभी 6 लाख गांव 
दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने सभी 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है जो 2025 तक पूरा कर लेंगे। अभी हम 2.6 लाख गांवों तक पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


61 देशों में सुविधा शुरू 
दुनिया के 61 देशों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इनमें चीन, अमेरिका, इटली और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। अमेरिका के 349 से अधिक शहरों में यह सेवा उपलब्ध है। इटली के 35 से अधिक शहरों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। 


परामर्श पत्र निर्णायक मोड़
दूरसंचार नियामक ट्राई के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने कहा कि 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर परामर्श पत्र 'दूरसंचार के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ है। साथ उन्होंने इस पर खुली चर्चा के अंतिम चरण की शुरुआत की। चर्चा के आधार पर ही रेडियो तरंगों की कीमत जैसे अहम पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed