{"_id":"58585ccf4f1c1b1f64e39857","slug":"597-people-have-died-in-shocked-after-jayalalithaa-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता के निधन के सदमे में 597 मौतें, एआईएडीएमके ने की तीन लाख मुआवजें की घोषणा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता के निधन के सदमे में 597 मौतें, एआईएडीएमके ने की तीन लाख मुआवजें की घोषणा
एजेंसी/चेन्नई
Updated Tue, 20 Dec 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद राज्य में सदमे से अब तक 597 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) ने सोमवार को 127 नये मृतकों की सूची जारी की। उसने कहा कि ये लोग जयललिता के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके।
पार्टी ने मरने वालों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की राहत राशि देने की भी घोषणा की है।