फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   500 crores will be spent on Mumbai Siddhivinayak Temple Corridor project, tender will be issued soon

Maharashtra: सिद्धिविनायक कॉरिडोर पर खर्च होंगे 500 करोड़, जल्द जारी होगा टेंडर; जानें परियोजना की खास बातें

Thu, 25 Jul 2024 04:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 25 Jul 2024 04:53 PM IST
सार

बताया गया है कि सिद्धिविनायक कॉरिडोर परियोजना के लिए बीएमसी बहुत जल्द टेंडर जारी कर सकती है। जुलाई के अंत में या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में टेंडर जारी हो सकते हैं। इसके लिए अलग अलग कंपनियों द्वारा बीएमसी के समक्ष प्रस्तुतियां दी गई हैं। 

विज्ञापन
500 crores will be spent on Mumbai Siddhivinayak Temple Corridor project, tender will be issued soon
श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर परियोजना - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के दादर स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर को भव्य रूप दिए जाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। दरअसल, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर सिद्धिविनायक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएममसी) द्वारा तमाम तैयारियां की गईं हैं। 

विज्ञापन


बीएमसी द्वारा कब जारी किया जाएगा टेंडर? 
सिद्धिविनायक कॉरिडोर परियोजना पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिर्फ सिद्धिविनायक मंदिर नहीं बल्कि मुंबादेवी कॉरिडोर और महालक्ष्मी मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण किया जाना है। मंगलवार को इन परियोजनाओं के लिए अलग अलग कंपनियों ने बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के समक्ष अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें से जिस भी कंपनी की प्रस्तुति सबसे बेहतर होगी, उसे बीएमसी द्वारा स्वीकार कर संबंधित कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। बताया गया है कि जुलाई के अंत या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में टेंडर जारी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही बता चुके हैं कि सिद्धिविनायक मंदिर को आने-जाने वाली सभी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है बीएमसी की विशेष परियोजना
सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से प्रति वर्ष बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। भक्तों के लिए सिद्धिविनायक के दर्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए बीएमसी ने विशेष परियोजना को शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी की परियोजना में क्या क्या खास बातें हैं? इसके बारे में हम आपको बिंदुवार जानकारी देते हैं। 

  • परियोजना के तहत काकासाहेब गाडगिल मार्ग पर भक्तों के लिए एक समर्पित गलियारा बनाया जाएगा। 
  • सिद्धिविनायक मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। 
  • एसके बोले सड़क को लगभग 21 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 
  • फूल और पूजा सामग्री बेचने वाली दुकानों को काकासाहेब गाडगिल मार्ग पर स्थानांतरित किया जाएगा। 
  • दादर रेलवे स्टेशन (पश्चिम) से सिद्धिविनायक मंदिर के बीच हर पांच मिनट में बेस्ट (BEST) बस सेवा संचालित की जाएगी।  
  • विकलांग, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया जाएगा। 
  • पार्किंग की सुविधा, आधुनिक शौचालय और मंदिर के दोनों तरफ प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। 

परियोजनाओं कितना पैसा खर्च होगा?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धिविनायक कॉरिडोर, मुंबादेवी कॉरिडोर और महालक्ष्मी मंदिर कॉरिडोर के विकास के लिए कुल 700 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे। हालांकि अभी सिर्फ मुंबादेवी और सिद्धिविनायक कॉरिडोर परियोजनाओं पर आने वाले खर्च के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया है कि मुंबादेवी कॉरिडोर को तैयार करने के लिए 200 करोड़ और सिद्धिविनायक कॉरिडोर को तैयार करने के लिए कुल 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महालक्ष्मी मंदिर कॉरिडोर के लिए खर्च का ब्योरा अभी तैयार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed