सूबे में नवगठित 500 न्यायालय के लिए पदों का सृजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की तरफ से न्याय अनुभाग अधीनस्थ न्यायालय के प्रमुख सचिव रंगनाथ पांडेय ने छह जुलाई को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने महानिबंधक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद को भेजे पत्र में कहा है कि सूबे के अधीनस्थ न्यायालयों में 500 न्यायालयों की स्थापना की जा रही है। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 100 न्यायालय, सिविल जज सीनियर डिवीजन के 100 और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 300 न्यायालय शामिल हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालयों में 1100-1100 पद और सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में 2400 पद सृजित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में 57 न्यायालय खुलेंगे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालयों की बात करें तो गोरखपुर में दो, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्घार्थनगर और बस्ती जिले में एक-एक, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय गोरखपुर और कुशीनगर में दो-दो, बस्ती, देवरिया, महराजगंज, सिद्घार्थनगर, संतकबीरनगर में एक-एक कोर्ट खुलेगा। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के न्यायालय बस्ती, महराजगंज, सिद्घार्थनगर में 5-5, देवरिया, कुशीनगर में 8-8, गोरखपुर जिले में नौ खुलेंगे।
इन पदों का सृजन
प्रत्येक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आशुलिपिक ग्रेड 1, मुंसरिम और रीडर के एक-एक पद, सीनियर असिस्टेंट तीन, जूनियर असिस्टेंट एक, अर्दली, चपरासी और दफ्तरी के एक-एक पद होंगे।
प्रत्येक सिविल जज सीनियर डिवीजन में सिविल जज सीनियर डिवीजन, स्टेनोग्राफर ग्रेड दो, मुंसरिम और रीडर के एक एक पद, सीनियर असिस्टेंट के तीन, जूनियर असिस्टेंट, अर्दली, चपरासी और दफ्तरी के एक एक पद होंगे।
प्रत्येक सिविल जज जूनियर डिवीजन में सिविल जज जूनियर डिवीजन, स्टेनोग्राफर ग्रेड तीन, मुंसरिम और रीडर के एक-एक पद, सीनियर असिस्टेंट के दो, अर्दली का एक पद होगा।
बृहस्पतिवार को अनीस के परिवार के लोग ईद की नमाज पढ़ने गए थे। शबनम घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में जा घुसे और गोली चला दी। ग्रामीणों ने बताया कि नमाज खत्म होने पर जब वे गांव लौट रहे थे तो आरोपी तेजी से बाइक से गांव से निकल रहे थे। बाद में घटना का पता चला।