फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 percent reservation for women in RPF recruitment: Railway Minister

अब आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण : पीयूष गोयल

Sun, 12 Aug 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 12 Aug 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
50 percent reservation for women in RPF recruitment: Railway Minister

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भर्ती में अब महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे गोयल ने रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति आरपीएफ का कार्य सराहनीय है। सरकार आरपीएफ की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जीएसटी को सही तरीके से बिहार में लागू किया गया है। इसके लिए नीतीश कुमार और सुशील मोदी समेत पूरी सरकार बधाई की पात्र है। बिहार में बिजली के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। बिहार को अंधकार में भेजने वाले अब सरकार से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


पटना-दीघा रेलखंड की जमीन बिहार सरकार को सौंपते हुए रेलमंत्री ने कहा कि पटना घाट - पटना साहिब रेलखंड की जमीन भी जल्द बिहार सरकार को दी जाएगी। डालमिया नगर में 600 करोड़ रुपये का पीओएच बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही 10 महीने के  भीतर कोसी ब्रिज का काम भी पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed