{"_id":"61d1a7d1e39481251d26ca0b","slug":"50-people-fell-ill-after-eating-prasad-in-kolar-karnataka-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: नव वर्ष का 'प्रसाद' खाकर बीमार पड़े 50 लोग, कर्नाटक के कोलार जिले की घटना, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: नव वर्ष का 'प्रसाद' खाकर बीमार पड़े 50 लोग, कर्नाटक के कोलार जिले की घटना, पढ़िए पूरा मामला
Sun, 02 Jan 2022 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:55 PM IST
सार
नव वर्ष के मौके पर कर्नाटक के कोलार जिले में एक मंदिर में हुए कार्यक्रम के दौरान बांटे गए प्रसाद को खाने से कम से कम 50 लोग बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कोलार जिले में नव वर्ष के मौके पर एक मंदिर में वितरित किए गए प्रसाद को खाने से कम से कम 50 लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी सामने आई है। यह घटना एक जनवरी को श्रीनिवासपुरा ताल्लुक में स्थिति बीरागनाहल्ली क्षेत्र के एक मंदिर में हुए कार्यक्रम के दौरान हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार यहां के गंगम्मा मंदिर में नव वर्ष का स्वागत करने के लिए विशेष आरती का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को दोपहर के समय प्रसाद के रूप में 'चित्रन्ना' और 'केसरीबाठ' जैसे स्थानीय व्यंजन वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने लिए प्रसाद के नमूने
लेकिन, प्रसाद खाने वाले कुछ लोगों को थोड़ी देर बाद उल्टियां होने लगीं। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जिन्होंने प्रसाद खाया था उनमें अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रसाद के नमूने जांच के लिए एकत्र कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
इस घटना में श्रीनिवासपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीमार पड़े लोगों की संख्या कम से कम 50 रही। कुछ लोगों को डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया है।