फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 people able to attend wedding ceremony in Maharashtra After the increasing cases of Omicron and Corona

महाराष्ट्र: ओमिक्रॉन के साथ कोरोना का भी कहर, शादी-समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग 

Fri, 31 Dec 2021 09:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Dec 2021 09:26 AM IST
सार

ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि शादी-समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
50 people able to attend wedding ceremony in Maharashtra After the increasing cases of Omicron and Corona
मुंबई में रेल यात्रियों की थर्मल सक्रीनिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन के साथ ही बढ़ते कोरोना संक्रमण ने सभी को डरा दिया है। कई राज्यों में फिर से प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार रात कोरोना को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब राज्य में खुले या बंद स्थान पर शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। जबकि, पहले बंद स्थान पर 100 लोग और खुले स्थान पर 250 लोग विवाह समारोह या सामाजिक-धार्मिक सभाओं में शामिल हो सकते थे। 

विज्ञापन


अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग 
सरकार की ओर से लागू नए आदेश के तहत अंतिम संस्कार में भी सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से यह नए आदेश तब जारी किए गए हैं जब राज्य में एक ही दिन में 5,368 कोरोना वायरस के मामले सामने आए। 
विज्ञापन


राज्य में 18,217 संक्रमित मामले 
राज्य में फिलहाल 18,217 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 65,07,330 हो गई। महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रॉन के 198 नए मामले दर्ज किए, जिसमें अकेले मुंबई में 190 मामलों की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed