फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 greatest leaders fortune selects kejriwal, modi out the list.

दुनिया के 50 महान नेताओं में 'मफलरमैन', मोदी लिस्ट से बाहर

Fri, 25 Mar 2016 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 08:38 AM IST
सार


 

विज्ञापन
50 greatest leaders fortune selects kejriwal, modi out the list.

विस्तार

'फॉर्च्यून' पत्रिका ने दुनिया के 50 'ग्रेटेस्ट लीडर्स' यानी महान नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन


उन्हें महान नेताओं में 42वें स्थान पर जगह दी गई है। हालांकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का नाम नहीं है। पिछले साल मोदी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर थे।
विज्ञापन


लिस्ट पर गौर करें तो पहले नंबर पर एमजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस हैं। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार में सैन्य शासन खत्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सू ची को तीसरा स्थान मिला है।

पीएम मोदी लिस्ट से बाहर

50 greatest leaders fortune selects kejriwal, modi out the list.
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम की सफलता के चलते महान नेताओं की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल को जगह दी गई। फॉर्च्यून की वेबसाइट पर केजरीवाल की गले में मफलर लपेटे तस्वीर छापी गई है।

बता दें कि ये तस्वीर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान की है। जब केजरीवाल अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। उस समय उन्होंने मफलर लपेट रखा था।

वेबसाइट पर केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा है कि जब उन्होंने ऑड-ईवन का फॉर्मूला दिया था, तब कईयों को उनके इस योजना के कामयाब होने पर संदेह था।

हालांकि उन्होंने इस चुनौती न केवल कबूल किया बल्कि इसे कामयाबी से लागू किया। उनकी इस योजना के चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण में 13 फीसदी की कमी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed