फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं घंटों जिम में पसीना बहाने वाले हमारे ये नेता

Mon, 01 Jan 2018 11:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
politicians-gyming
तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में fitness और health लोगों का पहला concern बन गया है। सेलीब्रिटी अपने आपको फिट रखने के लिए जिम में घंटों कसरत  करते हैं और अपने बिजी स्केड्यूल से समय निकालकर मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक पर भी जाते हैं।  शोध में भी कहा गया है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपके हर दिन से जुड़ी होती है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि सेलीब्रिटी लोगों में अपने दिनचर्या से माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। और उनकी दिनचर्या को देखकर लोग प्रभावित होते हैं और अपनी जिंदगी में भी अमल करते हैं। पिछले कुछ दिनों से युवाओं में मस्कुलर और 6 पैक्स बॉडी बनाने का चलन बढ़ा है। 
विज्ञापन


वैसे सोशल मीडिया के प्रचलन के साथ जहां आमलोगों की पहुंच सेलीब्रिटी तक बढ़ी है वहीं आम लोगों में भी सेलीब्रिटी की तरह दिखने की चाहत तेजी से बढ़ी है। और ये शो बिजनेस की तरह बढ़ा है। यही वजह है कि सेलीब्रिटी भी अपने वीडियो, पोस्ट, जिम करती हुई फोटो, खान-पान के वीडियो पोस्ट करते हैं जो आम लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए इंस्पायर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं बॉलीवुड में भी मलाइका अरोड़ा खान, शिल्पा शेट्टी, जैकलिन फर्नाडिंस, करीना कपूर, जॉन अब्राहम, आमिर खान सहित कई कलाकार समय समय पर अपने वर्क आउट की फोटो को शेयर करते रहे हैं जिसे मीडिया ने भी हाथों हाथ लिया है। 

लेकिन इस साल 2017 में कुछ अलग नजारा देखने को मिला, स्वस्थ भारत का स्लोगन दे रहे प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के कई नेताओं ने अपनी फिटनेस के राज को सोशल मीडिया पर उजागर किया। अक्सर पजामा कुर्ता में दिखने वाले इन नेताओं ने जैसे ही अपनी वर्कआउट और एक्सरसाइज की फोटो वैसे ही शेयर करते हैं जैसे वो अपनी पार्टी का एजेंडा शेयर कर रहे हों। आइए मिलते हैं इन नेताओं से जिन्होंने 2017 में अपनी फिटनेस और फिटनेस फोटोज शेयर कर युवाओं को फिटनेस के गुण सिखाए -

किरन रिजिजू 

5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
Kiran-Rijiju
 किरन रिजिजू बीजेपी सरकार के केंद्रीय मंत्री हैं। किरन रिजिजू अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग दिखाई देते हैं। उनके एक्सरसाइज करते हुए  कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसमें वो कई तरह की एक्सरसाइज करते हुए देखे जा सकते हैं। 46 साल के रिजिजू मृदु भाषी हैं। रिजिजू नए भारत की परिकल्पना करते हुए कहते हैं मेरे युवा दोस्तों  नशे से दूर रहिए और फिट  रहिए और नरेंद्र मोदी के सपने नया भारत के सपने को साकार कीजिए। वो संदेश देते हुए युवाओं से कहते हैं सिर्फ 30 मिनट की एक्सरसाइज आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
rajyavardhan-rathod
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजनीतिज्ञ होने से पहले एक खिलाड़ी और आर्मी के अधिकारी भी रह चुके हैं। फिटनेट उनका पहला शगल है यही वजह है कि उनसे फिटनेस टिप्स भी उनके आसपास के नेता लेते रहते हैं। राठौड़ तो अपने फॉलोअर को न केवल फिटनेस टिप्स देते हैं वहीं मग्दर चलाती हुई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बॉडी बिल्डर से लेकर फिटनेस फ्रीक अभिनेताओं तक को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देते हैं। 

योगी आदित्यनाथ

5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
yogiadityanath
बीजेपी की सरकार में नरेंद्र मोदी का नारा है नया इंडिया स्वस्थ इंडिया। यही नहीं नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, मोदी के इस सपने को साकार करने में पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। एक ओर जहां नरेंद्र मोदी के प्रेरणा के बाद देश 21 जून को योग दिवस मना रहा है वहीं देश भर के नेता हर साल योग करते नजर आते हैं। इस फिटनेस फ्रीक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी योग करते नजर आते हैं। वह योग गुरू रामदेव के साथ योग करते भी नजर आते हैं। 

एम के स्टालिन

5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
MK Stalin
वैसे तो राजनीति में उठापटक कोई नई बात नहीं है। लेकिन हमारे नेता फिटनेस को ध्यान में रखते हुए जिम में घंटों उठापटक करते हैं। ऐसे ही दक्षिण के नेता है एम के स्टालिन। स्टालिन डीएमके के नेता हैं और उन्होंने राजनीतिज्ञों के साथ अपने फॉलोअर को भी एक संदेश दिया है। उन्होंने जिमिंग करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है और लिखा है नेवर गिव अप(यानी हार न मानो)। स्टालिन वीडियो में डंबल के साथ वर्क आउट करते हुए नजर आ रहे हैं।  

राहुल गांधी

5 indian politicians who gave advise for fitness and achive goals this year
Rahul-Gandhi
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी 47 साल के हो चुके हैं। उनको देश के अगले पीएम के रूप में देखा जा रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उनमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भले ही राजनीति की वजह से हो लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान पता चला कि राहुल खुद को फिट रखने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं साथ ही वो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। चुनाव के दौरान उनकी फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र रही थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed