फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   49 percent elderly of the country got first dose of corona vaccine so far

स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा: देश के 49 फीसदी बुजुर्गों को अब तक लगी पहली खुराक

Wed, 30 Jun 2021 06:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 06:34 AM IST
सार

  • 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की कुल आबादी 94.4 करोड़
  •  45 से 59 वर्ष के 42 फीसदी और 15 फीसदी युवाओं को भी पहली डोज

विज्ञापन
49 percent elderly of the country got first dose of corona vaccine so far
वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के 49 फीसदी बुजुर्गों को अब तक वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयु के अनुसार आबादी से तुलना करते हुए जानकारी दी है कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के कुल लोगों की संख्या 13.8 करोड़ है जिनमें से 49 फीसदी को पहली खुराक मिल चुकी है।  

विज्ञापन


ठीक इसी तरह 45 से 59 वर्ष आयु की कुल आबादी 20.9 करोड़ के आसपास है जिनमें से 42 फीसदी को पहली खुराक मिल चुकी है। अगर 18 से 44 वर्ष की युवा आबादी की बात करें तो 59.7 करोड़ में से 15 फीसदी को पहली खुराक मिल चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों की कुल आबादी 94.4 करोड़ है।
विज्ञापन


मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल का कहना है कि इन आंकड़ों से टीकाकरण की सही दिशा के बारे में पता चल रहा है। वायरस से बचाव के लिए देश में टीकाकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि 49 फीसदी बुजुर्गों में पहली खुराक के बाद संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष की आयु के 9.10 करोड़ युवाओं को अब तक टीका लगा है जिनमें से दूसरी खुराक 0.20 करोड़ ने ली है। ठीक इसी तरह 1.74 करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुराक दी गई हैं जिनमें पहली खुराक का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है।

1.02 करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगा है। इनमें से दूसरी खुराक 0.74 करोड़ को दी गई है। इसी तरह तीन करोड़ में से 1.75 करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 0.95 करोड़ को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 45 या उससे अधिक आयु वर्ग की बात करें तो 19.57 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 15.60 करोड़ पहली खुराक दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि 21 से 28 जून के बीच प्रतिदिन औसतन 57.8 लाख खुराकें दी गई हैं।

गांवों वाले ज्यादा भरोसा कर रहे वैक्सीन पर
स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के आंकड़े सार्वजनिक करते हुए बताया कि बीते एक मई से 24 जून के बीच सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इस अवधि के दौरान 56 फीसदी यानी 9.06 करोड़ खुराक ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में 7.68 करोड़ यानी 44 फीसदी दी गईं।


इसी तरह टीकाकरण के लैंगिक असमानता को लेकर बात करें तो शुरूआत में टीकाकरण के दौरान यह अंतर काफी बढ़ा था लेकिन फिलहाल 14.99 करोड़ (46 फीसदी) महिला और 17.48 करोड़ (54 फीसदी) पुरुषों को वैक्सीन दी गई। इनके अलावा 54693 थर्डजेंडर को वैक्सीन दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed