फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   45 people arrested in raid in Mumbai Big News in hindi

Big News: मुंबई में छापेमारी में 45 लोग गिरफ्तार, महाराष्ट्र में दिव्यांगों के लिए पहले आईटीआई का उद्घाटन

Sun, 03 Dec 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 03 Dec 2023 05:35 AM IST
सार

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए महाराष्ट्र के पहले आईटीआई का उद्घाटन किया गया। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि लातूर के हरंगुल में स्थित आईटीआई का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जून 2024 से छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
45 people arrested in raid in Mumbai Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट-नौ ने शनिवार रात मुंबई के खार इलाके में स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में छापामार कार्रवाई की। छापे में 12 महिलाओं सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 34 लाख रुपये नगद और सिक्के बरामद किए। साथ ही एक करोड़ रुपये से अधिक का जुआ उपकरण भी जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि अवैध जुआ गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए आईटीआई का उद्घाटन
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए महाराष्ट्र के पहले आईटीआई का उद्घाटन किया गया। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि लातूर के हरंगुल में स्थित आईटीआई का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जून 2024 से छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। संस्थान दिव्यांग लोगों के लिए एक मार्गदर्शक बनेगा। खेल और युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे ने कहा कि आईटीआई दिव्यांगों को मुख्य धारा में शामिल करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


तमिलनाडु सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 लोग घायल हैं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में भारतवंशी पर हमला, खालिस्तान के तीन समर्थकों को सजा
न्यूजीलैंड की ऑकलैंड कोर्ट ने प्रसिद्ध रेडियो प्रस्तोता भारतवंशी हरनेक सिंह पर जानलेवा हमले में खालिस्तान के तीन समर्थकों को दोषी करार दिया है। हरनेक रेडियो पर खालिस्तान का विरोध करते थे। कोर्ट ने मुख्य आरोपी सुखप्रीत सिंह को 13 वर्ष व सर्वजीत सिद्धू को 9.5  वर्ष कारावास व एक अन्य को 6 माह नजरबंदी की सजा सुनाई। जज मार्क वुलफोर्ड ने कहा, सजा का मकसद है कि फिर ऐसा नस्ली हमला न हो। हरनेक पर चाकू से 40 वार किए गए थे। उन्हें 350 टांके लगे थे। 

चार को भारत की यात्रा पर आएंगे केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर 4 से 6 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। रूटो की यह पहली भारत यात्रा है। इस दौरान रूटो राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

नकली सिरप पीने से पांच लोगों की मौत मामले में 3 गिरफ्तार
गुजरात में कथित तौर पर मिथाइल अल्कोहल युक्त सिरप (नकली सिरप) पीने से पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। इनमें किराना स्टोर के मालिक किशोर सोढ़ा, उसका भाई ईश्वर सोढ़ा और इनसे पूछताछ के बाद योगेश सिंधी को िगरफ्तार किया, जिसने सिरप की आपूर्ति की थी। पुलिस ने कहा कि शरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस स्टोर से लगभग 50 लोगों को सिरप की बोतलें बेची गई हैं। 

कर्नाटक : कन्या भ्रूण हत्या रैकेट में शामिल डॉक्टर की कार में मिली लाश
कोडागु जिले के कुशलनगर के पास शुक्रवार को एक कार में आयुर्वेदिक डॉक्टर की लाश मिली। पुलिस ने मृतक की पहचान डॉ. सतीश (40) के रूप में की। संदेह है कि मौत जहर खाने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।  पुलिस के अनुसार डॉ. सतीश पर कन्या भ्रूण हत्या रैकेट में शामिल लोगों के साथ संपर्क रखने का आरोप है।

ऑक्सीजन प्लांट धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस
ईडी ने रोमिल छेड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के नाम पर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) को छह करोड़ का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हाईवे कंशट्रक्शन नाम से कंपनी चलाने वाले छेड़ा ने कोविड काल के दौरान बीएमसी से कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ठेका लिया। ठेके की शर्तों के मुताबिक छेड़ा को 30 दिन में काम पूरा करना था। देरी पर प्रति सप्ताह ठेके की रकम का 1 फीसदी जुर्माना तय हुआ। इस तरह छेड़ा पर 3.16 करोड़ जुर्माना बना।  इसके अलावा करीब 3 करोड़ की दंड राशि वसूली जानी थी, लेकिन बीएमसी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से छेड़ा बच निकला।

बंगाल : 2.18 करोड़ के सोना और पिस्टल के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
प. बंगाल के नदिया जिले में 3.25 किलो सोना, गांजा और हथियार के साथ पांच महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत 2.18 करोड़ है। जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि विजयपुर में तलाशी के दौरान सोने के 26 बिस्कुट, 8 सोने के कंगन, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो किलो गांजा, 69 बोतल फेंसेडिल के साथ 8 तस्करों को गिरफ्तार किया।

केरल : मासूम बच्ची के अपहरण मामले में दंपती और बेटी गिरफ्तार
एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के बाद 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में केरल पुलिस ने शनिवार को एक कारोबारी, उसकी पत्नी और यू-ट्यूबर बेटी को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि जब घटना आग की तरह फैली तो आरोपियों ने बच्ची को कोल्लम में एक मैदान में छोड़ा दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी पद्मकुमार इंजीनियरिंग स्नातक, पत्नी अनिता कुमारी और उनकी बेटी अनुपमा पदमन (यूट्यूबर) को वैज्ञानिक, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के संयोजन के आधार पर हिरासत में लिया गया।

सरकारी काम में बाधा डालने पर पत्रकार व यूट्यूबर पर केस दर्ज
झारखंड के खूंटी जिले में स्थानीय पत्रकार और व्लॉगर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों बीते दिनों उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे झारखंड के मजदूर के घर पहुंचकर परिवार की दुर्दशा को रिकॉर्ड करने पहुंचे थे। तोरपा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी स्मिता नागेशिया व सर्कल अधिकारी वंदना भारती की शिकायत पर पत्रकार सोनू अंसारी व यूट्यूबर गुंजन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

गोवा में रूसी पर्यटक ने कार से तीन लोगों को रौंदा, मौत
उत्तरी गोवा में रूसी पर्यटक ने कार से तीन पर्यटकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि हादसा शुक्रवार देर रात अर्पोरा गांव में उस समय हुआ, जब तीनों अपनी गाड़ी में सवार होने वाले थे। मृतकों में महेश शर्मा (नासिक), दिलीप कुमार बांग और मनोज कुमार सोनी (हैदराबाद) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रूसी पर्यटक एंटोन बिचकोव (27) कार के साथ पास के एक नाले में गिरकर घायल हो गया।

तमिलनाडु विस अध्यक्ष का आरोप
तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से निकटता का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें तीन महीने तक धमकी दी। हालांकि, इस मुद्दे पर उन्होंने अधिक विवरण नहीं दिया। उन्होंने यह बात रिश्वतखोरी के आरोप में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की ओर से मदुरै में ईडी के एक अधिकारी की गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया में कही।

अप्पावु ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से ईडी अधिकारी की गिरफ्तारी के बारे में पता चला। इससे पता चलता है कि केंद्रीय एजेंसियां, विशेष रूप से सीबीआई, ईडी और आयकर, गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपने बिचौलियों के माध्यम से राजनेताओं और व्यापारियों को निशाना बनाती हैं। अध्यक्ष ने कहा, मुझे उससे कहना पड़ा कि वह मुझ पर अपनी चाल न आजमाए, क्योंकि मैं सीधा सरल व्यक्ति हूं और मुझे भगवान का भरोसा है। अगर वह मेरे जैसे किसान को धमका सकता है, तो अन्य लोगों की क्या दुर्दशा होगी। उसने मुझे अंडरग्राउंड हो जाने और अपना मोबाइल नंबर बदल लेने को भी कहा था, लेकिन मैंने दृढ़ता से मना कर दिया। 

डीपफेक प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग  समाज के लिए खतरा : द्रौपदी मुर्मू
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से डीपफेक बनाए जाने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज के लिए खतरा बताया है। शनिवार को नागपुर में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के 111वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह तकनीक के सदुपयोग का लाभ सभी को मिलता है, इसका गलत इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए चुनौती है।

उन्होंने कहा कि युवा तकनीक को समझते भी हैं और इस्तेमाल भी कर रहे हैं। किसी भी साधन-संसाधन का सदुपयोग और दुरुपयोग संभव है। यह तकनीक पर भी लागू होता है। अगर तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल होता है, तो समाज और देश को इसका लाभ मिलता है। अगर गलत इस्तेमाल किया जाए, तो पूरी मानवता को पीड़ा पहुंचाई जा सकती है।  


बेटियों को भी फुटबाॅल से जोड़ेंगे : प्रधान
केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अब बेटियों को भी फुटबाॅल खेल से जोड़ा जाएगा। शिक्षा मंत्रालय, फीफा, एआईएफएफ मिलकर फुटबॉल को लड़कों और लड़कियों के लिए अधिक सुलभ बनाएंगे। फुटबाॅल एक खेल नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को टीम वर्क, अनुशासन और फिटनेस के मूल्य भी सिखाता है। इससे उनके समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री शनिवार को कटक स्थित नवोदय विद्यालय में ‘फुटबाॅल फाॅर स्कूल’ कार्यक्रम के तहत फुटबाॅल वितरण में किक-ऑफ कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन में छात्रों के साथ फुटबॉल को किक मारकर आगाज किया। उन्होंने फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत कटक के मुंडाली में पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में फुटबॉल वितरित किए। स्कूलों में 11 लाख फुटबॉल दिए जाएंगे स्कूल फॉर फुटबॉल कार्यक्रम के तहत देशभर के करीब डेढ़ लाख स्कूलों में 11 लाख फुटबॉल दिए जाएंगे। इनमें से 8,60,000 फुटबॉल पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। नवोदय विद्यालय इसका नोडल वितरण केंद्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed