{"_id":"5b8c422342c792464c73ef0b","slug":"423-candidates-enrolled-in-amar-ujala-hamarahi-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला हमराही छात्रवृत्ति में शामिल हुए 423 परीक्षार्थी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला हमराही छात्रवृत्ति में शामिल हुए 423 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति के तहत रविवार को जिलों में आयोजित परीक्षा में 491 आवेदकों में से 423 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से श्रेष्ठ सौ परीक्षार्थियों को दस-दस हजार का चेक दिया जाएगा। यह योजना केवल अमर उजाला के सभी प्रकाशन केंद्रों और जिलों के पंजीकृत विक्रेताओं के बच्चों के लिए है।
पचास फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति परीक्षाएं आयोजित की गईं। दसवीं के 257 आवेदकों में 218 और बारहवीं के 234 आवेदकों में 205 परीक्षार्थी अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा के हमराही बने। इनमें से अव्वल दसवीं के 50 और बारहवीं के 50 कुल सौ प्रतियोगियों को छात्रवृत्ति की राशि दस-दस हजार चेक के जरिए दी जाएगी।
छात्रवृत्ति की राशि के लिए अव्वल चयनित परीक्षार्थियों को दसवीं या बारहवीं का पचास फीसदी या उससे ज्यादा अंक वाला प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इस परीक्षा में केवल पंजीकृत विक्रेताओं के बच्चों ने हिस्सा लिया। कुछ सवाल अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से जुड़े भी पूछे गए थे।