{"_id":"68a736a384caecd2a508dd9a","slug":"4-workers-dead-2-serious-after-nitrogen-gas-leaks-at-pharma-company-in-maharashtra-s-palghar-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पालघर में दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक होने से चार कर्मचारियों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पालघर में दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक होने से चार कर्मचारियों की मौत, दो की हालत गंभीर
Thu, 21 Aug 2025 08:39 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
दवा कंपनी में गैस लीक
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी स्थित एक फॉर्मा कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर में जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेडली फार्मा में हुई। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच कंपनी की एक इकाई में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, छह कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6.15 बजे चार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य को एक स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पांच कर्मचारियों को संयंत्र से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी में एल्बेन्डाजोल दवा का उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान नाइट्रोजन गैस मिलाते समय अचानक रिसाव हो गया। मृतकों में कमलेश यादव, कल्पेश राऊत, धीरज पवार और बंगली ठाकुर हैं। वहीं रोहन शिंदे और निलेश हडाले की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।