{"_id":"5ab944694f1c1b8e778b7ce6","slug":"4-political-parties-decided-to-bring-no-confidence-motion-against-modi-government-today-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकती है कांग्रेस, लोकसभा स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकती है कांग्रेस, लोकसभा स्थगित
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मंगलवार को लोकसभा में चार राजनीतिक दलों ने एक साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। सोमवार को चौथे राजनीतिक दल के तौर पर सीपीएम सांसद मो.सलीम ने लोकसभा के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि, आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई सदन में भारी शोरगुल होने लगा जिसके कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
लोकसभा में सरकार को घेरने के लिए उसकी सहयोगी रही तेलगूदेशम पार्टी और राज्य के दूसरे दल वाईआरएस कांग्रेस ने पहले से ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे रखा है। हालांकि सदन में शोरशराबे के चलते उनके नोटिस पेश नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है जिसमें मंत्रिमंडल के प्रति अविश्वास जताया गया है। कांग्रेस ने 27 मार्च को इसे एजेंडे में शामिल करने का नोटिस दिया है। सोमवार को सरकार के खिलाफ चौथा अविश्वास प्रस्ताव सीपीएम ने दिया है।
विज्ञापन
लोकसभा में भाजपा-एनडीए के सदस्यों की संख्या के मद्देनजर अविश्वास प्रस्ताव का प्रभाव सरकार पर तो नहीं पड़ेगा लेकिन जिस समय विपक्षी दल संसद के बाहर सरकार के खिलाफ एकजुटता की तैयारी में जुट रहे हैं लोकसभा के भीतर प्रचंड बहुमत वाली सरकार को एक साथ चार दलों की ओर से अविश्वास का सामना करना पड़ेगा।