फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 May 2026 Major Events

आज के दिन: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे होंगे घोषित, आईपीएल में मुंबई-लखनऊ के बीच मैच

Mon, 04 May 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 04 May 2026 06:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 4 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
4 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 4 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की तृतिया है। आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, आईपीएल में मुंबई और लखनऊ के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

चुनावी राज्यों के आज नतीजा आएंगे
शुरुआत चुनाव नतीजे से। सोमवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे आएंगे। इसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी शामिल हैं। मतगणना  सुबह 8 बजे शुरू होगी। एग्जिट पोल के अनुसार बंगाल और केरल में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। वहीं, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में ज्यादातर एग्जिट पोल मौजूदा सरकारों की सत्ता में वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब नीति मामले में सुनवाई 
दिल्ली उच्च न्यायालय शराब नीति मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 लोगों को बरी करने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर हो रही है। न्यायालय ने आरोपियों को शनिवार तक जवाब दाखिल करने को कहा है। केजरीवाल और सिसोदिया ने सुनवाई का बहिष्कार करते हुए न्यायालय को सूचित किया कि वे न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं होंगे और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने भी इसी तरह की सूचना दी है।

विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
चार मई को वाराणसी में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक होगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यकारिणी के सदस्यों को इस आशय का पत्र परिषद कार्यालय की ओर से भेजा जा रहा है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। इसमें आगामी महीनों में होने वाले विकास कार्यों के बाबत चर्चा की जाएगी। 

आईपीएल में मुंबई और लखनऊ का मैच
आईपीएल में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed