{"_id":"5ffa275c8ebc3e2e397833bb","slug":"4-5-crore-followers-on-twitter-of-amitabh-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के ट्विटर पर हुए 4.5 करोड़ फोलोअर्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अमिताभ के ट्विटर पर हुए 4.5 करोड़ फोलोअर्स
Sun, 10 Jan 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड मेगास्टर अमिताभ बच्चन के हाल ही में ट्विटर पर 4.5 करोड़ फोलोअर्स हो गए हैं। इस खास मौके पर बिग बी ने एक इमोशनल पोस्ट साझा की।
विज्ञापन
दरअसल, अमिताभ ने अपने एक फैन के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस फोटो में बिग बी के साथ उनके पिता हरिवंश राय बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने इसे साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, धन्यवाद जैसमिन! लेकिन ये तस्वीर काफी कुछ कह रही है। ये वो तस्वीर है जब कुली हादसे के बाद में अस्पताल से घर वापस लौटा था। ये पहले मौका था जब मैंने अपने बाबू जी को टूटते हुए देखा था।
विज्ञापन
ध्यान दीजिए, इसमें छोटा अभिषेक भी नजर आ रहा है। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीर साझा की, उसके बाद से ही फैंस इस फोटो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।