फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3rd july important news, which will get you live updates on Amar Ujala.com

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 03 Jul 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
3rd july important news, which will get you live updates on Amar Ujala.com
बड़ पूजा के बहाने ललित ने ली सबकी जान पोस्टमार्टम से खुलासा, फंदे से लटककर हुई थी मौत
विज्ञापन

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से साफ हो गया कि सभी की मौत फंदे से लटककर हुई। पुलिस की जांच में एक नया खुलासा हुआ है कि ललित दिमागी रूप से कमजोर था और बड़ पूजा (अनुष्ठान) के बहाने उसने पत्नी के साथ मिलकर सभी की जान ली।     

यहां पढ़ें पूरी खबर... 

2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज श्रीनगर में बनाई जाएगी रणनीति    

आगामी 2019 के संसदीय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है। श्रीनगर के एक होटल में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर मामलों की इंचार्ज व महासचिव अंबिका सोनी की अगुवाई में बुलाई गई पार्टी नेतृत्व की बैठक में चुनावों पर रणनीति बनाने के साथ मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी    
राज्य के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर... 

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, खराब मौसम के कारण 24 फ्लाइट डायवर्ट

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार ही सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली एनसीआर समेत हिमाचल प्रदेश और मुंबई के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।


यहां पढ़ें पूरी खबर... 

अमरनाथ: 22550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, खराब मौसम फिर बन सकता है यात्रा में बाधा    

बम-बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को पांचवें दिन सबसे अधिक 22550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ अब तक 36366 यात्री पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर साफ मौसम के बीच यात्रा जारी रही। हालांकि देर शाम को शेषनाग और बालटाल में बारिश शुरू हो गई थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर... 

टीम इंडिया का मिशन इंग्लैंड आज से शुरू, फीफा को मिलेगी अंतिम दो क्वार्टरफाइनलिस्ट

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत मंगलवार से होगी, जहां विराट सेना तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेलेगी। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। बैडमिंटन में आज से इंडोनेशिया ओपन शुरू हो रहा है, जिसमें किंदाबी श्रीकांत का सामना केंतो मोमोता से होगा। फीफा में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्वार्टरफाइनल के लिए आठ टीमें तय हो जाएंगी। इसके अलावा विंबलडन में कई रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

खेल की खबरों को यहां मिलेगा पूरा अपडेट...... 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed