फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   369 trains cancelled due to Agnipath protests

Agnipath Protests: 'अग्निपथ' के विरोध ने थामी 369 रेलगाड़ियों की रफ्तार, रेल मंत्री की अपील का भी कोई असर नहीं

Sat, 18 Jun 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 07:57 PM IST
सार

सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई योजना अग्निपथ के विरोध के कारण कई राज्यों के हालात चिंताजनक हो गए हैं। कई जगह ट्रेनों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। विरोध के कारण देशभर में शनिवार को 369 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। आइए पढ़ते हैं विस्तृत रिपोर्ट...

विज्ञापन
369 trains cancelled due to Agnipath protests
अग्निपथ के विरोध में ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध की आग पूरे देश में फैल चुकी है। यूपी-बिहार व हरियाणा से लेकर तेलंगाना में प्रदर्शन हिंसक रूप से हुआ। कई राज्यों के हालात चिंताजनक हो गए हैं। कई जगह ट्रेनों में आग लगा दी गई है, जिससे देशभर में शनिवार को 369 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


कुल 371 ट्रेन हुईं रद्द
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के चलते शनिवार को 369 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, इसमें 210 मेल-एक्सप्रेस ट्रेन और 159 लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो ट्रेनों को आशिंक रूप से रद्द किया गया है, जिसके बाद रद्द होने वाली कुल ट्रेनों की संख्या 371 हो गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना लांच की है। अग्निपथ योजना का ऐलान करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा था कि इसके तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए शामिल किया जाएगा। इनमें से 25 प्रतिशत युवाओं को नियमित सेवा के लिए बरकरार रखा जाएगा। बाकी बचे 75 प्रतिशत को उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद सेवानिवृत्त करने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की इस घोषणा के बाद से विपक्ष और युवा इसके विरोध में सड़कों पर हैं। उन्होंने सड़कों और रेलवे की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। इतना ही नहीं कई ट्रेनों के डिब्बों को भी आग लगा दी है। 
बिहार में तारेगाना रेलवे स्टेशन में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग
बिहार में, विरोध कर रहे लोगों ने  आंदोलन के समर्थन में शनिवार को बंद का आह्वान किया था। इस दौरान पटना जिले के मसौरी उपमंडल के तारेगाना रेलवे स्टेशन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। जिसके बाद रेलवे के पूर्व मध्य क्षेत्र ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य में 32 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि रेलवे के पूर्व मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है। 

रेलवे के ईस्ट सेंट्रल जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां से अन्य क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनें शनिवार को रात आठ बजे के बाद ही ईस्ट सेंट्रल जोन के माध्यम से चलेंगी और रविवार को सुबह 4 बजे तक चलेंगी। ऐसी ट्रेनों की आवाजाही रविवार को रात 8 बजे बहाल कर दी जाएगी।


रेलमंत्री ने की थी अपील
अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों से कानून हाथ में न लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार आपकी सभी चिंताओं को सुनेगी और उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि रेलवे संपत्तिय़ों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए वे रेलवे अधिनियम को और मजबूत करेंगे। हालांकि उनकी अपील का भी कोई असर होता नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed