{"_id":"5706dd474f1c1b5c28c814f2","slug":"36-new-cng-stations-in-delhi-and-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन भरवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, दिल्ली-एनसीआर में 36 नए सीएनजी स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईंधन भरवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, दिल्ली-एनसीआर में 36 नए सीएनजी स्टेशन
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अब सीएनजी वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को 36 नए सीएनजी स्टेशनों की शुरुआत हुई। नई दिल्ली के गोल मार्केट से इसका उद्घाटन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएनजी आधारित वाहनों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण में सुधार होगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दिल्ली-मथुरा-आगरा-लखनऊ-बरेली, दिल्ली-चंड़ीगढ़, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-हरिद्वार पर सीएनजी कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
ताकि लंबी दूरी तक वाहन सीएनजी से चल सकें। दिल्ली और एनसीआर में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां व गैस वितरण कंपनियां सही दिशा में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फिलहाल देश भर के 1026 सीएनजी स्टेशनों में से करीब 34 प्रतिशत दिल्ली और एनसीआर में हैं। यहां के 347 स्टेशन पर रोज करीब 77 लाख किलो सीएनजी देने की क्षमता है। 36 सीएनजी स्टेशनों में 25 दिल्ली व 11 गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और खुर्जा में हैं।