{"_id":"60a18f99589471282d3bb3e9","slug":"311000-new-corona-cases-found-and-lowest-daily-tally-rise-in-25-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोना की स्थिति: 25 दिन बाद संक्रमण के मामले सबसे कम, लेकिन नहीं घट रही मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कोरोना की स्थिति: 25 दिन बाद संक्रमण के मामले सबसे कम, लेकिन नहीं घट रही मौतें
Mon, 17 May 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 May 2021 03:05 AM IST
सार
महामारी की दूसरी लहर में पहली बार एक दिन में 55 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज कम हुए है। इससे पहले आठ मई को 30 हजार सक्रिय मरीजों में कमी आई थी। कोरोना वायरस की संक्रमण दर 40 दिन बाद 16.98 फीसदी पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 25 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सबसे कम मिले हैं। एक दिन में जहां 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 4,077 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अप्रैल को 2,95,041 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
इसी के साथ देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,46,840,077 हो गई है। अब तक कुल 2,70,284 लोगों की कोरोना वायरस के चलते जान चली गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 36,18,458 है और अब तक कुल 2,07,95, 335 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में बढ़ रहे मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि नए मामलों को लेकर अभी उचित संकेत मिल रहे हैं लेकिन देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले महीने तक इन राज्यों में मरीज कम थे लेकिन अब उत्तराखंड, त्रिपुरा, ओडिशा, असम, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
पहले से कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए की गई बुकिंग वैध
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग की है, वह वैध है। कोविन प्लेटफॉर्म इसे रद्द नहीं करेगा। हालांकि, कोविन प्लेटफॉर्म में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं। नतीजतन अब पहली खुराक लेने के 84 दिन बाद ही दूसरी खुराक लगवाई जा सकेगी।
हरियाणा, दिल्ली, बंगाल में बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली और हरियाणा में अब लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 24 मई तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह 6 बजे से 30 मई शाम 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। दिल्ली में 24 मई की सुबह 5 बजे तक पाबंदी रहेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने अब तक कोरोना से बिगड़े हालातों पर जो काबू पाया वह एक दम से बिगड़ न जाए, इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में कर्फ्यू के विस्तार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।
यूपी: एक दिन में 10,682 संक्रमित, 311 की गई जान
यूपी में बीते एक दिन मे कोरोना संक्रमण के 10,682 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 24,837 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक दिन में 311 मरीजों ने जान गंवा दी। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 17,546 हो गया है। वहीं, कुल मामलों की संख्या 16,19,645 हो गई है। बीते एक दिन में 2.67 लाख सैंपल की जांच के साथ प्रदेश में अब 4.46 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है।
स्पूतनिक-वी : दूसरे खेप में 60 हजार टीके भारत पहुंचे
स्पूतनिक-वी टीके की साठ हजार खुराकों की दूसरी खेप रविवार को भारत पहुंच गई है। रूसी वैक्सीन निर्माता की भारतीय साझीदार फॉर्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस खेप से नमूने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला को जारी करने के लिए भेजे जाएंगे। इससे पहले एक मई को रूसी टीके की पहली खेप भारत पहुंची थी। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि कोविड-19 को खिलाफ भारत-रूस की लड़ाई विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह अंतरराष्ट्रीय महामारी विरोधी सहयोग का एक प्रभावी मॉडल हैं।