फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   31 year old woman from Hoshiarpur allegedly converted to Islam and married a Lahore man

पाकिस्तान गई सिख महिला ने मुस्लिम से की शादी, इस्लाम कबूला

Fri, 20 Apr 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 20 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
31 year old woman from Hoshiarpur allegedly converted to Islam and married a Lahore man

बैसाखी मनाने पाकिस्तान गई एक भारतीय सिख महिला ने लाहौर के एक शख्स से शादी कर इस्लाम अपना लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के होशियारपुर जिले की रहने वाली किरण बाला ने पाक के विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिख अनुरोध किया है कि मेरे वीजा की अवधि बढ़ाई जाए, क्योंकि मैंने लाहौर के रहने वाले मोहम्मद आजम नाम के शख्स से शादी की है।

विज्ञापन


पाक समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी लाहौर के जामिया नेइमिया सेमिनरी में 16 अप्रैल को हुई। किरण बाला ने अपना नाम बदलकर आमना बीबी कर लिया है। विदेश मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में महिला ने इसी नाम से हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में महिला की चिट्ठी के हवाला देते हुए लिखा गया है, ‘मौजूद परिस्थितियों में महिला को भारत वापस नहीं भेजा जा सकता क्योंकि उसे हत्या की धमकी मिली है। इसलिए वह अपनी वीजा अवधि बढ़ाना चाहती है।’ हालांकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय या भारतीय उच्चायोग ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं दी है। महिला 12 अप्रैल को अन्य सिख तीर्थयात्रियों के साथ गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान पहुंची थी। किरण का वीजा 21 अप्रैल को खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण जहां इस्लाम कबूल करके आमना बीबी बन गई है वहीं उसका दावा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी और इस्लाम अपनाया है। वहीं उसके ससुर ग्रंथी (सिख पंडित) तारसेम सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील करते हुए कहा है कि किरण को वापस लाने में उनकी मदद करें। उन्होंने कहा- मेरी बहू ने मुझे फोन किया और बताया कि उसने इस्लाम कबूल कर लिया है और पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि उसे इस स्थिति से निकाला जाए। मुझे आशंका है कि वह आईएसआई के चंगुल में फंस गई है।

आमना बीबी का कहना है कि हमारी मुलाकात फेसबुक पर नहीं हुई बल्कि सोशल मीडिया पर हुई थी। हालांकि उन्होंने यह बताने से साफ इंकार कर दिया कि किस सोशल मीडिया का वह इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने कहा- मैंने सबकुछ खुद किया है। किसी ने भी मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed