फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 students of Delhi IITs got appointments with an excellent package

दिल्ली आईआईटी के 300 छात्रों को मिलीं शानदार पैकेज पर नियुक्तियां

Thu, 03 Dec 2020 07:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
300 students of Delhi IITs got appointments with an excellent package
IIT Delhi

कोरोना महामारी के दौर में जहां लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और नई नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं, वहीं आईआईटी में नौकरियां बरस रही हैं। सभी आईआईटी ने देश भर में प्लेसमेंट अभियान चलाया हुआ है, जिसमें कंपनियों ने छात्रों को उच्च वेतन पैकेज के साथ रिकॉर्ड नौकरियों की पेशकश की है। आईआईटी दिल्ली के 300 से ज्यादा छात्रों को प्लेसमेंट मिली है। कई छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 1.54 करोड़ रुपये तक के पैकेज मिले हैं।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों ने बताया कि प्लेसमेंट सीजन के पहले चरण के पहले ही दिन छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस साल की स्थिति को देखते हुए सुगम प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए एक नई कंपनी के जरिये इसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है। इससे नियोक्ताओं और नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के चयन के लिए एक उपयुक्त वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना के हालात को देखते हुए इस वर्ष पूरी तरह वर्चुअल मोड पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पिछले सालों की अपेक्षा इस वर्ष साक्षात्कार एक ही दिन में पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में 1.54 करोड़ रुपये तक के पैकेज मिले हैं, वहीं घरेलू कंपनियों में वेतन पैकेज में तेज उछाल देखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के 217 छात्रों का चयन
आईआईटी मद्रास, बॉम्बे, रुड़की सहित सभी शीर्ष संस्थानों के छात्रों को इस साल 80 लाख तक के पैकेज मिले हैं। आईआईटी बीएचयू के 217 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों को 11.5 लाख से 64.27 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिला है। पिछले यह यह 10 लाख से 58.21 लाख तक था। वहीं आईआईटी मद्रास के 123 छात्रों को पहले ही दिन 222 कंपनियों ने नौकरी का प्रस्ताव दिया।


कम समय में हो रहे ज्यादा साक्षात्कार
उन्होंने कहा कि वर्चुअल तरीके से नियोक्ताओं को छात्रों के चयन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। जबकि पिछले साल तक कई शिफ्टों और विभिन्न कैम्पसों में जाकर चयन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी और उसमें काफी समय लगता था। आईआईटी बॉम्बे में पहली दिसंबर को 18 कंपनियों ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। संस्थान के बयान में कहा गया है कि घरेलू नौकरियों में सबसे ज्यादा नौकरियों के प्रस्ताव माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्, क्वालकॉम और एपल आदि से मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed