फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 Booked After Attack on ED Officials Following Raid Linked to Kerala Ex-CM Pinarayi Vijayan

केरल में ED अधिकारियों पर हमला: 300 लोगों पर केस दर्ज; पूर्व CM विजयन से जुड़ी छापेमारी के बाद भड़की थी हिंसा

Wed, 27 May 2026 10:36 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 May 2026 10:36 PM IST
सार

केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर कथित हमले के बाद पुलिस ने 300 लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े छापों के बाद हुई।

विज्ञापन
300 Booked After Attack on ED Officials Following Raid Linked to Kerala Ex-CM Pinarayi Vijayan
केरल में ईडी पर हमला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर कथित हमले के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में करीब 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना उस समय हुई जब ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े मामले में छापेमारी की कार्रवाई पूरी की थी।

विज्ञापन


किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें अवैध जमावड़ा, दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, रोकना और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी कार्रवाई की गई है। सबसे गंभीर आरोपों में हत्या के प्रयास (Section 109 BNS) को भी शामिल किया गया है, जिसमें दोष साबित होने पर 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


FIR में क्या कहा गया?
म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, ईडी टीम के साथ मौजूद अधिकारियों पर उस समय हमला किया गया जब वे छापेमारी के बाद इलाके से बाहर निकल रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़ ने अधिकारियों पर लाठियों, पत्थरों और ईंटों से हमला किया, जिससे एक अधिकारी के हाथ में चोट आई। वहीं, एक वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और केरल पुलिस के जवानों पर भी हमला किया गया, जिससे कई अधिकारी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 300 लोगों की भीड़ और तोड़फोड़
पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर करीब 300 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आरोप है कि भीड़ ने ईडी अधिकारियों को घेर लिया, गालियां दीं और मारो जैसे नारे लगाए। इस दौरान सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे लगभग 3 लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।

छापेमारी से जुड़ा मामला क्या है?
ईडी की यह कार्रवाई सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी की कंपनी और एक सैंड माइनिंग फर्म के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच चल रही है। ईडी ने केरल में कुल 10 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें तिरुवनंतपुरम स्थित किराए का मकान और कन्नूर में स्थित उनका स्थायी आवास भी शामिल था। छापेमारी सुबह 7:15 बजे शुरू हुई और करीब 7 घंटे तक चली।


जांच जारी, गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों की पहचान की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है और इसमें शामिल सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed