फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 kg down in 5 days, world’s heaviest woman Eman Ahmed can now move limbs better

दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 5 दिन में कम

Sat, 18 Feb 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
30 kg down in 5 days, world’s heaviest woman Eman Ahmed can now move limbs better
एमन
कुछ ही दिनों पहले इलाज के लिए मुंबई आई 500 किलो की महिला एमन अहमद ने 30 किलो वजन कम कर लिया है और साथ ही उनकी हालत में पहले से काफी सुधार भी दिख रहा है।  एमन अहमद ने 8 घंटे की चैन की नींद भी ली और साथ ही अंगों की गतिशीलता में अब सुधार है बताया जा रहा है कि एमन ने डॉकटर को धन्यवाद करने के लिए किस भी किया।
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई आए अभी उन्हें मात्र 5 दिन ही हुए है, और एमन की हालत में इतने कम समय में अच्छा सुधार होता दिख रहा है। दुनिया की सबसे वजनी महिला मानी जाने वाली एमन अहमद को मुंबई के सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनका नींद, थॉयराइड, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की समस्याओं,  द्रव प्रतिधारण और खासकर मोटापे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पहली सर्जरी के बारे में बात करते हुए डॉकटरों ने बताया कि उनका प्रथम उद्देश्य 37 वर्षीय एमन का आकार और वजन कम करना है क्योंकि ऑप्रेशन टेबल पर मात्र 450 किलो वजन ही रखा जा सकता है और 141 सेंटीमिटर की चौड़ाई की सीमा है जबकि एमन की चौड़ाई 151 सेंटीमिटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 kg down in 5 days, world’s heaviest woman Eman Ahmed can now move limbs better
एमन को फिलहाल वजन कम करने के लिए उच्च प्रोटीन और फाइबर आहार दिया जा रहा है। डॉकटरों का उद्देश्य है कि 2017 में एमन का वजन 200 किलो कम कर दिया जाए। बता दें जब एमन को भर्ती कराया गया था तब उनका वजन 500 किलो था और अब घटकर 470 किलो हो गया है।  

डॉकटरों ने ये भी बताया कि एमन की प्रतिदिन के भोजन की दिनचर्या बहुत सख्त है जिममें मात्र  1,200 कैलोरी है। इस दिनचर्या के अनुसार एमन को सुबह 7.30 बजे जागना होता है और हर 2 घंटों में दिनचर्या के अनुसार खाने को दिया जाता है। हालांकि डॉकटरों ने ये साफ किया है कि एक बहुत चुनौतीपूर्ण रहा क्योकि उन्हे काफी सारी बिमारियां एक साथ है।

एमन को डाएलेसिस पर रखा गया है। डॉ लाक्डावाला ने बताया कि एमन के शरीर में एक फ्लूड जमा हो गया है जिससे उनका 70-100  किलो वजन बढा हुआ है और इसी फ्लूड के कारण उनकी त्वचा पत्थर के समान कठोर हो गई है। उन्होने आगे बताया कि अब उनकि त्वचा पहले के मुकाबले मुलायम है और नींद में भी काफी सुधार है। 

बता दें इलाज से पहले एमन को फेफड़ों में दिक्कत के कारण सिर्फ 2-3 घंटे ही नींद आ पाती थी। पहली रात वे काफी थकावट के बावजूद वे पूरी रात नही सो पाई थी फिर उन्हे एक मशीन के द्वारा नींद दिलाई गई।

30 kg down in 5 days, world’s heaviest woman Eman Ahmed can now move limbs better
डॉक्टर एमन को खाना खिलाने के लिए एक ट्यूब का उपयोग करने पर विचार कर रहें है लेकिन एमन को अभी खांसी और बल्गम की शिकायत के चलते डॉक्टरों को डर है कि कहीं सांस लेते वक्त खाना अटक ना जाए। बताया जा रहा है कि दिन में दो भागों में फिजियोथैरेपी की सहायता से एमन के अंगो की हलचल में भी काफी सुधार है।

हालांकि फिजियोथैरेपी के बाद एमन काफी थक जाती हैं। पहले के मुकाबले अब उनका खून भी पतला है गया है। एमन का इलाज कर रहे डॉकटरों का दावा है कि अगले हफ्ते से अंगों की हलचल में और ज्यादा सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि एमन को अभी एक पानी वाले बिस्तर पर रखा गया है जिसका मकसद उन्हें तनावरहित रखना है और जल्द ही उन्हे एक स्पीच थेरेपी से गुजरना होगा।
 
गौरतलभ है कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिसंबर 2016 में एमन की प्रक्रिया में मदद की बाद, 7 मार्च को मिस्र राष्ट्रीय के मेडिकल वीजा समाप्त होना है जिसके कारण अस्पताल के अधिकारियों को जल्द ही विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क उसकी मेडिकल वीजा नवीनीकृत करना होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed