फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 makers of worlds smallest machines awarded nobel prize in chemistry

तीन वैज्ञानिकों को मिला रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार 

Thu, 06 Oct 2016 12:28 AM IST
एजेंसी/ स्टॉकहोम
एजेंसी/ स्टॉकहोम Updated Thu, 06 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
3 makers of worlds smallest machines awarded nobel prize in chemistry
d
इस साल रासायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। मॉलीक्यूलर मशीन (आणविक यंत्र) विकसित करने के लिए फ्रांस के जीन पीअरे सौवेज, ब्रिटिश मूल के जे फ्रेजर स्टोडार्ट और डच वैज्ञानिक बर्नार्ड फेरिंगा को रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुरस्कार के तहत तीनों वैज्ञानिकों को 9.3 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी। रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस की ओर से कहा गया है कि आणविक मशीन के इस्तेमाल से नए पदार्थों के निर्माण, सेंसर और ऊर्जा संचय तंत्र के विकसित होने की पूरी संभावना है। सोवेज ने 1983 में पहली बार आणविका मशीन की दिशा में पहला कदम बढ़ाया था और उन्होंने उस समय दो गोल आकार वाले अणुओं को एक कड़ी के तौर पर जोड़ने में सफलता पाई थी।
विज्ञापन


आणविक मशीन की दिशा में दूसरा कदम 1991 में स्टाडर्ट ने उस वक्त बढ़ाया जब उन्होंने एक गोलाकार आणिक घेरा को एक कमजोर आणविक धुरी से जोड़ दिया और यह दर्शाया कि यह घेरा इस आणविक धुरी को आगे ले जाने में सक्षम है। फेरिंगा 1999 में एक आणविक मोटर का विकास करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। आणविक मोटरों का इस्तेमाल करके उन्होंने एक नैनोकार भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed