{"_id":"60a19fa704e941553157eb98","slug":"3-bjp-mlas-detained-for-breaking-lockdown-rules-in-siliguri-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर भाजपा के 3 विधायक हिरासत में लिए गए ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर भाजपा के 3 विधायक हिरासत में लिए गए
Mon, 17 May 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिलीगुड़ी
एजेंसी, सिलीगुड़ी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 May 2021 04:13 AM IST
सार
- भाजपा नेता उत्तर बंगाल में कोरोना से हो रही मौतों को रोकने में सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में हिरासत में उन्हें लिया गया
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा के तीन विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय को लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने तीनों नेताओं को छोड़ा।
विज्ञापन
भाजपा नेता उत्तर बंगाल में कोरोना से हो रही मौतों को रोकने में सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि शहर के सफदर हाशमी चौक पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि उन्होंने नियमों को नहीं तोड़ा और धरनास्थल पर भीड़ भी नहीं थी। तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम ने नियमों को तोड़ने पर भाजपा नेताओं की आलोचना की। बता दें, पश्चिम बंगाल में रविवार से 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन