{"_id":"60dc7093df66561e2a68b3ab","slug":"3-army-jawans-die-after-vehicle-falls-into-gorge-near-indo-china-border-in-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम: चीन सीमा के पास ट्रक खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम: चीन सीमा के पास ट्रक खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Wed, 30 Jun 2021 06:54 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई,गंगटोक
पीटीआई,गंगटोक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:54 PM IST
सार
पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा के पास एक ट्रक के खाई में गिरने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी सिक्किम में बुधवार को सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे और ये गंगटोक की तरफ जा रहे थे तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। चालक तथा दो अन्य जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया और तीन घायल सैनिकों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन