फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28% of COVID-19 cases in India till April 30 are asymptomatic reveals Study

रिपोर्ट में दावा, भारत में कोरोना के 28 फीसदी मामलों में नहीं मिले कोई लक्षण

Sat, 30 May 2020 05:39 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
28% of COVID-19 cases in India till April 30 are asymptomatic reveals Study
लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना को लेकर रोजाना आ रही रिपोर्ट्स की वजह से चिंताएं बढ़ती जा रही है। फिलहाल एक ऐसी ही रिपोर्ट के मुताबिक देश में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच में मिले कोरोना के 40,184 संक्रमितों में 28 फीसदी मामले ऐसे जिनमें कोई भी लक्षण नहीं दिखे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


आईसीएमआर के अध्ययन के अनुसार, 28.1 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें रोगियों में कोई लक्षण नहीं दिखे, 25.3 प्रतिशत मामलों के प्रत्यक्ष और सीधा संपर्क वाले मामले थे, जबकि 2.8 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले उन कर्मचारियों के हैं जिनके पास पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के निदेशक मनोज मुरेकर ने कहा, बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या 28.1 प्रतिशत से अधिक हो सकती है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।

रिपोर्ट के मुताबिक देश में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, जानलेवा कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) के लिए कुल 10,21,518 लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान जहां मार्च की शुरुआत में 250 व्यक्तियों का प्रतिदिन परीक्षण होता था वहीं अप्रैल के अंत में यह संख्या बढ़कर 50,000 हो गई। कुल मिलाकर, 40,184 (3.9 प्रतिशत) लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।


रिपोर्ट के मुताबिक उम्र के हिसाब से संक्रमितों की दर प्रति मिलियन के हिसाब से 50-69 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में सबसे अधिक 63.3% थी और 10 साल से कम में 6.1% थी। पुरुषों में हमले की दर अधिक थी क्योंकि उनमें से 41.6 का परीक्षण पॉजिटिव था, जबकि 24.3 महिलाओं में इसका संक्रमण पाया गया. देश में 736 (71.1 प्रतिशत) जिलों में से 523 से कोरोना वायरस के मामले सामने आए।

दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात वे राज्य रहे जहां के जिलों से संक्रमितों के सर्वाधिक मामले सामने आए। राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मामलों में सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र (10.6%), दिल्ली (7.8%), गुजरात (6.3%), मध्य प्रदेश (6.1%) और पश्चिम बंगाल (5.8%) से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed