फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26-year-old man dies in custody in Mumbai, five policemen suspended

मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति की हिरासत में मौत, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 29 Oct 2019 07:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 29 Oct 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
26-year-old man dies in custody in Mumbai, five policemen suspended
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सियोन इलाके का निवासी विजय सिंह एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता था। उसे एक हमले के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में रखा गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई।
विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, घटना की जांच के बाद वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को हिरासत में हुई मौत के मामले की तरह लिया जा रहा है और अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की मांग की। पुलिस के अनुसार सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन वह पुलिस थाने के दरवाजे पर गिर गया।


वहीं, सिंह के साथ रहे उनके दोस्त अंकित मिश्रा ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद अफसर और सिपाही ने उसकी पिटाई की और मांगने पर पानी तक नहीं दिया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह दर्द के कारण बोलने की स्थिति में भी नहीं रहा तो ड्यूटी पर मौजूद अफसर ने बाहर थाने में सिंह का इंतजार कर रहे परिजनों से एक कैब बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed