{"_id":"63a31d890fb5a17e2d131618","slug":"26-women-rescued-from-specially-built-cavity-in-mumbai-house-4-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: दक्षिण मुंबई के घर में चल रहा था देह व्यापार, 26 महिलाएं छुड़ाईं गईं, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: दक्षिण मुंबई के घर में चल रहा था देह व्यापार, 26 महिलाएं छुड़ाईं गईं, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 21 Dec 2022 08:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:22 PM IST
सार
मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके में एक इमारत में ग्राहकों को भेजने के बाद छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
sex racket, देह व्यापार, स्पा, सेक्स रैकेट, जिस्मफरोशी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने दक्षिण मुंबई के एक घर से 26 महिलाओं को मुक्त कराया है। घर के अंदर विशेष रूप से बनाई गई गुफा में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के बाद तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके में एक इमारत में ग्राहकों को भेजने के बाद छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा गया। सभी कथित रूप से रैकेट चलाने में शामिल ते। उनके दस साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, परिसर में गहन तलाशी के बाद पुलिस को इमरात में विशेष रूप से निर्मित गड्ढा मिला, जहां 26 महिलाओं को रखा गया था। अधिकारी ने कहा, अलग-अलग राज्यों की रहने वाली महिलाओं को छुड़ाया गया है। इन महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया।
विज्ञापन
एसएसबी के बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों और बचाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिएडीबी मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।