Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26/11 Mumbai Attack case NIA court grants two weeks to agency to supply unrelied documents to Tahawwur Rana

26/11 आतंकी हमला मामला: तहव्वुर राणा को मिलेंगे एनआईए के दस्तावेज, दिल्ली की विशेष अदालत ने दी मंजूरी

Tue, 17 Nov 2026 01:51 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 17 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की याचिका स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने एनआईए को अनरिलाइड ((यानी जो साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल नहीं किए गए हैं) दस्तावेजों की सूची देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack case NIA court grants two weeks to agency to supply unrelied documents to Tahawwur Rana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने सोमवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा की एक याचिका स्वीकार कर ली। राणा ने जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र (चार्जशीट) के साथ जमा किए गए उन दस्तावेजों की प्रतियां मांगी थीं, जिन पर जांच एजेंसी ने भरोसा नहीं किया है (यानी जो साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल नहीं किए गए हैं)। अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ऐसे सभी दस्तावेजों की सूची राणा को उपलब्ध कराने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: महाराष्ट्र: 26/11 आतंकी हमलों के बाद बनी 'फोर्स वन' अब एटीएस के नियंत्रण में, सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
विज्ञापन


एनआईए के विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एजेंसी को यह समय दिया। मामले में फिलहाल आरोप तय करने को लेकर दलीलें सुनी जा रही हैं। सोमवार को कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगी अगली सुनवाई?
मामले में अदालत की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) अधिवक्ता निशांत सिंह ने आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलें पेश करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को तय की है। तहव्वुर राणा को अप्रैल 2025 में भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में रखा गया है।

चिकित्सा जांच और इलाज का भी दिया था निर्देश
इससे पहले 14 नवंबर को अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि राणा को पूरा चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसकी मेडिकल जांच की व्यवस्था करने को भी कहा था। राणा ने ईएनटी (कान, नाक और गला) तथा हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का हवाला देते हुए अदालत से संपर्क किया था।


अदालत ने उसकी उस याचिका को भी मंजूरी दी थी, जिसमें जेल मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार कानून की किताबें उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इनमें क्रिमिनल लॉ मैनुअल, भारतीय न्याय संहिता और साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं। राणा ने अमेरिका में हिरासत के दौरान हुए इलाज से संबंधित रिकॉर्ड समेत अपने पूरे मेडिकल रिकॉर्ड की प्रतियां भी मांगी थीं।

ये भी पढ़े: मोथाबाड़ी हिंसा मामला: टीएमसी विधायक सबीना यास्मीन को एनआईए का नया समन, पति को भी बुलाया; क्या हैं आरोप?

आठ अक्तूबर को आरोप तय करने पर सुनवाई का हुआ था फैसला
इससे पहले आठ अक्तूबर को अदालत ने राणा के खिलाफ मामले में आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलें सुनने के लिए सुनवाई सूचीबद्ध की थी। यह मामला 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा है। यह हमला पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब और उसके साथियों ने किया था। हमले के दौरान कसाब और उसके सहयोगियों ने मुंबई की सड़कों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसमें पुलिसकर्मियों और अधिकारियों समेत कई लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed