फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2500 families will get special ration cards in Mizoram, people deprived of NFSA will get benefits

Mizoram: मिजोरम में 2500 परिवारों को मिलेगा विशेष राशन कार्ड, NFSA से वंचित लोगों को मिलेगा लाभ

Fri, 01 Nov 2024 08:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: बशु जैन Updated Fri, 01 Nov 2024 08:23 PM IST
सार

दरअसल में मिजोरम में राशन कार्ड धारक तीन श्रेणियों में आते हैं। इनमें पहली श्रेणी पीला अंत्योदय अन्न योजना, नीला पात्र गृहस्थी और सफेद गैर-NFSA होता है। अंत्योदय अन्न और पात्र गृहस्थी दोनों लाभार्थी NFSA के अंतर्गत आते हैं।

विज्ञापन
2500 families will get special ration cards in Mizoram, people deprived of NFSA will get benefits
मिजोरम के सीएम लालदुहोमा - फोटो : ANI

विस्तार

मिजोरम सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित लाभार्थियों के लिए विशेष राशन कार्ड की योजना शुरू की है। राज्य के सीएम लालदुहोमा ने एलान किया कि दुर्बल आय वर्ग वाले परिवारों की सहायता के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना से पहले चरण में 2500 परिवारों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


हैंड होल्डिंग योजना और राष्ट्रीय पशुधन मिशन के शुभारंभ के दौरान सीएम ने कहा कि लाल रंग के विशेष राशन कार्ड सफेद राशन कार्ड रखने वाले 2,500 परिवारों को वितरित किए जाएंगे।  विशेष राशन कार्ड चाहने वाले लाभार्थियों को अपने संबंधित जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारियों से संपर्क करना होगा। सरकार ने लाभार्थियों के चयन में सहायता के लिए स्थानीय परिषदों और गैर सरकारी संगठनों से भी सहयोग की मांग की है। 
विज्ञापन


दरअसल में मिजोरम में राशन कार्ड धारक तीन श्रेणियों में आते हैं। इनमें पहली श्रेणी पीला अंत्योदय अन्न योजना, नीला पात्र गृहस्थी और सफेद गैर-NFSA होता है। अंत्योदय अन्न और पात्र गृहस्थी दोनों लाभार्थी NFSA के अंतर्गत आते हैं। जबकि सफेद कार्डधारक इसके अंतर्गत नहीं आते हैं। पहले राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री बी लालछनजोवा ने कहा था कि सरकार मौजूदा राशन कार्ड प्रणाली को संशोधित करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एक कार्यक्रम में सीएम लालदुहोमा ने हैंडहोल्डिंग योजना के महत्व पर जोर दिया। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रयासरत मेहनती व्यक्तियों को सशक्त बनाना है। योजना के तहत सरकार बैंकों से ऋण लेने वाले लाभार्थियों के लिए गारंटर के रूप में कार्य करेगी और उन ऋणों पर ब्याज सब्सिडी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि मांस प्रसंस्करण उद्योग को हैंडहोल्डिंग नीति में एकीकृत किया जाएगा। जिससे स्थानीय उद्यमियों को और अधिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed