आज के दिन: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, भारत दौरे पर साइप्रस के राष्ट्रपति
नमस्कार! आज है शुक्रवार, 22 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 22 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगे। वहीं, आईपीएल में हैदराबाद और बंगलूरू के बीच मैच है।
पीएम मोदी से मिलेगे तमिलनाडु के सीएम
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा के दौरान विजय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। यहां वह श्रीलंका के तटरक्षक बल द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर लगातार हमले किए जाने का मुद्दा उठा सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।
साइप्रस के राष्ट्रपति का भारत दौरा
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के तीन दिन के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह शुक्रवार को सुबह 10 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ औपचारिक मुलाकात और राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे।
दिल्ली दंगों से संबंधित मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों के दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देने से इनकार करने के आदेश को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ अब्दुल खालिद सैफी और तस्लीम अहमद की उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के दो सितंबर 2025 के आदेश को चुनौती दी है। उक्त आदेश में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
राजस्थान हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई
जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने ईंधन बचत और प्रशासनिक सादगी को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 22, 26 और 27 मई 2026 को जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच में अधिकांश न्यायिक कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का कार्यक्रम
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे ‘सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन’ विषय पर एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले आयोजन में आए प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
आईपीएल में हैदराबाद और बंगलूरू के बीच मैच
आईपीएल में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद में खेला जाएगा।