फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   218 cases of hate crime were reported in 2018, Amnesty India report

साल 2018 में घृणा अपराध के 218 मामले सामने आए, एमनेस्टी इंडिया की रिपोर्ट

Wed, 06 Mar 2019 05:42 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 06 Mar 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
218 cases of hate crime were reported in 2018, Amnesty India report
Amnesty India

भारत में साल 2018 में वंचित लोगों के खिलाफ घृणा अपराध के 200 से अधिक मामले सामने आए। एमनेस्टी इंडिया ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि जिन वंचित लोगों के खिलाफ यह मामले सामने आए उनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के दलित लोग शामिल थे।

विज्ञापन


एमनेस्टी इंडिया की तरफ से जारी आंकड़ों में वंचित वर्ग के लोगों में दलित, आदिवासी, नस्ल और धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यक समूह, ट्रांसजेंडर और अप्रवासी शामिल हैं। साल 2018 में कथित रूप से घृणा अपराध के कुल 2018 मामले सामने आए। इनमें से 142 दलितों के खिलाफ थे। वहीं 50 अपराध मुस्लिम, और आठ-आठ मामले ईसाई, आदिवासी और ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ थे। इन कुल घटनाओं में 97 मामले उत्पीड़न जबकि 87 मामले हत्या के थे। 
विज्ञापन


दलित महिलाओं को सबसे अधिक यौन हिंसा के मामलों का सामना करना पड़ा। यौन उत्पीड़न के 40 मामलों से 33 मामले दलित महिलाओं के खिलाफ थे। एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल ने कहा, ‘घृणा अपराध के संबंध में सबसे पहला कदम न्याय सुनिश्चत करना होगा। यह देखना होगा कि कहां सबसे अधिक लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि ये लोग एक समूह विशेष से जुड़े हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


घृणा अपराध के मामलों में यूपी शीर्ष पर

घृणा अपराध में मामलों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा। वहीं गुजरात दूसरे, राजस्थान तीसरे, तमिलनाडु चौथे व बिहार पांचवें स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश में घृणा अपराध सबसे अधिक 57 मामले दर्ज किए गए। यहां साल 2015 में 50 मामले जबकि 2016 में 60 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में कथित रूप से घृणा अपराध के 721 मामले सामने आए थे। इनमें से अधिकतर दलित और मुसलमानों के खिलाफ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed