कारगिल विजय दिवस: पाक सेना प्रमुख की जिद का नतीजा था युद्ध, बरसों से सुलग रही थी नफरत की चिंगारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध में भारत को मिली विजय को 21 साल होने जा रहे हैं। ऑपरेशन विजय चलाते हुए भारत ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तान को पूरी तरह से खदेड़ते हुए जीत का ऐलान किया था। यह जंग ऐसे समय छिड़ी थी, जब दोनों देशों की सरकारों में शांति बहाल होने के प्रयास जारी थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाक पीएम नवाज शरीफ के न्योते पर लाहौर गए। बस सेवा शुरू की गई। मगर दूसरी तरफ पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपते हुए कारगिल में हमला करने की साजिश रच डाली। कहा जाता है कि इस साजिश के बारे में खुद नवाज शरीफ को भी नहीं पता था।
दरअसल कारगिल पर कब्जे की साजिश कोई रातों रात नहीं रची गई थी। एक शीर्ष सैन्य अधिकारी के दिमाग में यह खिचड़ी कई बरसों से पक रही थी। सियाचिन में 1984 में भारत के हाथों मिली हार को वो पचा नहीं पा रहा था। उस समय वह पाकिस्तान की कमांडो फोर्स में मेजर हुआ करता था। इसलिए उसकी साजिश सियाचिन पर कब्जा करने की थी। इस योजना को बेनजीर भुट्टो के सामने पेश किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इससे पहले जनरल जियाउल हक के सामने भी यह पेशकश हुई, लेकिन उन्होंने भी इसमें रुचि नहीं ली।
सियाचिन में मिली हार जिस शख्स को बहुत बुरी लगी थी, उसका नाम है जनरल परवेज मुशर्रफ। 1999 में यही शख्य पाकिस्तानी सेना का प्रमुख था। इसलिए जब दोनों देशों के रिश्ते सुधर रहे थे, तो उसने बौखलाहट में यह कदम उठाया।
सियाचिन को अलग-थलग करने की थी साजिश
दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ को लगाई लताड़
बताया जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाक पीएम नवाज शरीफ से खासे नाराज थे। उन्होंने नवाज शरीफ को फोन कर काफी सुनाया। वाजपेयी ने कहा, 'एक तरफ लाहौर में गले मिलते हो, दूसरी तरफ कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा करते हो।' नवाज शरीफ जब इस पर सफाई दे रहे थे, तभी वाजपेयी ने कहा कि एक साहब मेरे पास बैठे हैं और वो आपसे बात करना चाहते हैं।
नवाज शरीफ ने जब उस शख्स की फोन पर आवाज सुनी तो वो सकते में आ गए। फोन पर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार थे। उन्होंने कहा, 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपने तो हमेशा दोनों देशों के बीच अमन की बात कही है।'