फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2024 Elections National Voter awareness Campaign PM Modi calls for participation Mera Pehla Vote Desh Ke Liye

Elections: वोटर प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय अभियान; PM मोदी का आह्वान- चुनाव प्रक्रिया और अधिक सहभागी बनाएं

Wed, 28 Feb 2024 05:29 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 Feb 2024 05:29 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने आम चुनाव में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने मतदाताओं से इसमें बढ़चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
2024 Elections National Voter awareness Campaign PM Modi calls for participation Mera Pehla Vote Desh Ke Liye
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : sansad tv youtube

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान के पात्र अधिक से अधिक युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को सभी देशवासियों से ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, आइए, हम अपनी चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सहभागी बनाएं। मैं जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच अपनी शैली में संदेश फैलाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हैशटैग ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ #MeraPehlaVoteDeshKeLiye) का उपयोग भी किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ में पहली बार युवाओं से मतदान की अपील की थी। ठाकुर के अलावा धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस वीडियो को साझा किया और लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत ब्लॉग लेखन, निबंध क्विज सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं
लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र ने मंगलवार को एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अभियान 28 मार्च से छह मार्च तक चलाया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालयों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को 'मेरा पहला वोट देश के लिए' जागरूक किया जाएगा।


मतदाता प्रतिज्ञा लेने के लिए भी प्रोत्साहन
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अभियान की शुरुआत करते हुए एक जिंगल, 'बनेगा देश महान, जब वोट करेंगे हम' जारी की। इसका उद्देश्य लगभग 1.85 करोड़ युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करना है। अभियान के तहत ब्लॉग लेखन, पॉडकास्ट, वाद-विवाद, निबंध लेखन, क्विज जैसी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा युवाओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ecisveep.nic.in/pledge/ पर मतदाता प्रतिज्ञा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed