{"_id":"5c6e9bfbbdec22108404cf0f","slug":"2019-lok-sabha-elections-congress-will-contest-all-17-seats-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः कांग्रेस तेलंगाना में सभी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनावः कांग्रेस तेलंगाना में सभी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Thu, 21 Feb 2019 06:09 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कांग्रेस ने तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तेलंगाना प्रभारी आरसी खुंटिया ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में एक सिफारिश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में प्रजाकुटमी (पीपुल्स फ्रंट) के बैनर तले कांग्रेस ने तेलगु देशम, सीपीआई और तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर लड़ा था। यह पूछे जाने पर कि आगामी लोकसभा चुनाव में टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस के पास समर्थन के लिए जाएंगे तो खुंटिया ने कहा कि हम उनसे बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं और हम सभी से समर्थन की अपील करेंगे। टीजेएस अध्यक्ष एम कोदंदरम ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में समर्थन करने का अनुरोध किया है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश समिति लेगी।
विज्ञापन