{"_id":"57241d994f1c1b5e0ca91d1e","slug":"2005-ram-janmabhoomi-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही के बाद कोर्ट के बाहर रो पड़ा रामजन्म भूमि मामले का गवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गवाही के बाद कोर्ट के बाहर रो पड़ा रामजन्म भूमि मामले का गवाह
ब्यूरो/ अमर उजाला,इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 08:40 AM IST
सार
- विकलांग होने के बावजूद समय से नहीं मिल पाता आने-जाने का किराया
- रामजन्मभूमि आतंकी हमला मामले में गवाही जारी
विज्ञापन
नैनी सेंट्रल जेल परिसर में हुई सुनवाई
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी सेंट्रल जेल परिसर में शुक्रवार को रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला मामले की सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने गवाह शायर अली का बयान दर्ज किया। अगली गवाही 11 मई को होगी ।एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अभियोजन के गवाह शायर अली को पेश किया गया। उनका बयान दर्ज किया गया जो पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में तीन और पांच मई को अन्य गवाहों की गवाही होगी ।
विज्ञापन
शुक्रवार को गवाही के बाद गवाह शायर अली जब जिला न्यायालय पहुंचे तो कोर्ट के बाहर फफक कर रोने लगे। वहां मौजूद लोक अभियोजक ने उन्हें चुप कराया और रोने का कारण जानना चाहा। इस पर पहले तो वह कुछ बताने को तैयार नही हुए और रोते ही रहे। उन्होंने बाद में बताया कि वह दिल्ली में संगम विहार में रहते हैं और चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। वह यहां तीसरी बार गवाही देने आए हैं।
विज्ञापन
वह विकलांग है और चलने में उन्हें परेशानी होती है। उनका कहना है कि उसे दोगुना किराया देकर आरक्षण कराना पड़ता है। किराए का भुगतान नजारत से उस दिन नहीं मिल पाता, जिस दिन गवाही होती है जबकि पीठासीन अधिकारी द्वारा अभियोजन की रिपोर्ट पर तत्काल नजारत भेज दिया जाता है। 11 मई को पुन: शायर अली को गवाही के लिए तलब किया गया है ।
विज्ञापन