फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2000 domestic and foreign tourists stranded in Sikkim due to inclement weather

Sikkim Weather Updates: भारी बारिश के कारण सिक्किम की सड़कें हुई जाम, देश-विदेश के 2000 पर्यटक फंसे

Sat, 17 Jun 2023 01:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jun 2023 01:42 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि 1,975 घरेलू और 36 विदेशी पर्यटक लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
2000 domestic and foreign tourists stranded in Sikkim due to inclement weather
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क जाम हो गई। जिसके कारण कारण 2,000 से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग को पैंगोंग सप्लाई खोला तक रास्ता ब्लॉक हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 1,975 घरेलू और 36 विदेशी पर्यटक लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में फंसे हुए हैं। इन क्षेत्रों को प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। सबसे ज्यादा पर्यकट भी इसी क्षेत्र में आते हैं। विदेशी पर्यटकों में 23 बांग्लादेश के, 10 अमेरिका के और तीन सिंगापुर के हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर 345 चारपहिया वाहन और 11 मोटरबाइक भी फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद सड़कों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed