{"_id":"5d31e2f88ebc3e6d1f61ab81","slug":"20-years-old-man-hanged-himself-while-trying-to-complete-task-of-blue-whale-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्लू व्हेल’ गेम के चक्कर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘ब्लू व्हेल’ गेम के चक्कर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 19 Jul 2019 09:17 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में 20 वर्षीय एक युवक ने ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेलते समय एक टास्क पूरा करने के चक्कर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार युवक की पहचान शहर के लोनीखंड इलाके के कॉमर्स के छात्र दिवाकर माली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बुधवार शाम को फांसी लगाने से पहले, उसने एक पत्र लिखा था जिसमें लिखा था, पिंजरे में कैद ‘ब्लैक पैंथर’ अब आजाद है और अब वह हर बंधन से मुक्त है। अधिकारी ने आगे बताया कि संदेश संभवत: उसके ऑनलाइन खेल से संबंधित था, जिसमें माली खुद को ब्लैक पैंथर बता रहा था।
विज्ञापन
माली की मां ने भी उसकी फोन की लत के बारे में बताया और बाकी अभिभावकों से अपने बच्चों के फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की। ब्लू व्हेल’ गेम के चलते कई लोगों के आत्महत्या करने के मामले पहले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन